
Vivo Y400 Pro 5G भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा और 5500mAh की बैटरी, इतनी है कीमत
AajTak
Vivo Y400 Pro 5G Price in India: वीवो ने भारतीय बाजार में नया फोन Vivo Y400 Pro 5G लॉन्च कर दिया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. इस स्मार्टफोन में 50MP के मेन लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 32MP का सेल्फी कैमरा दिया है. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Vivo Y400 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गया है. ये स्मार्टफोन 5500mAh की बैटरी और 90W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा मिलता है. हैंडसेट में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है.
इसमें 8GB RAM मिलेगा. स्मार्टफोन मिड रेंज बजट में आता है. कंपनी इस फोन के जरिए उन लोगों को टार्गेट करने की कोशिश कर रही है, जिनका बजट 25 हजार रुपये के आसपास है. आइए जानते हैं इस फोन में क्या कुछ मिलता है.
Vivo Y400 Pro 5G की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है. ये कीमत फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. वहीं इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है. इस फोन को आप फ्रीस्टाइल वॉइट, फेस्ट गोल्ड और नेबुला पर्पल में खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Vivo T4 Ultra की पहली सेल, 5500mAh बैटरी और 50MP कैमरा, इतने हजार का है डिस्काउंट
फिलहाल ये फोन वीवो इंडिया की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है. आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आप इस फोन को फ्लिपकार्ट और ऐमेजॉन से भी खरीद सकते हैं. इसकी सेल 27 जून से होगी.
Vivo Y400 Pro 5G में 6.77-inch का Full HD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 4500 Nits की है. इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 8GB RAM के साथ आता है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










