
Vivo Y300 5G की कीमत हुई कम, 32MP सेल्फी और 50MP का रियर कैमरा, जानिए डिटेल्स
AajTak
Vivo Y300 5G Price Drop: वीवो के दमदार फोन पर आकर्षक ऑफर मिल रहा है. ब्रांड का ये फोन 50MP के रियर कैमरा और 32MP के फ्रंट कैमरा के साथ आता है. इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 80W की चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसमें आपको Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Vivo Y300 5G को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था. लॉन्चिंग के बाद से इस फोन की कीमत में कटौती हुई है, जिसके बाद डिवाइस एक बेहतर डील पर मिल रहा है. ये डिवाइस पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुआ था. इसमें आपको AMOLED डिस्प्ले और दमदार फीचर्स मिलेंगे.
फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा और 50MP का रियर कैमरा मिलेगा. यानी स्मार्टफोन में आपको वैल्यू सेंटर्ड फीचर्स मिलते हैं. इसमें Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Vivo Y300 5G का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 19,499 रुपये की कीमत पर मिल रहा है. फोन पर 200 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी Amazon पर मिल रहा है. इन सभी ऑफर्स के साथ आप फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं. ये हैंडसेट पिछले साल 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था.
यह भी पढ़ें: Vivo T4 Lite 5G भारत में लॉन्च, 9,999 रुपये शुरुआती कीमत, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स
यानी इस वक्त फोन पर 2700 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. इतना ही नहीं आप एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर स्मार्टफोन को और सस्ते में खरीद सकते हैं. ध्यान रखें कि किसी फोन की एक्सचेंज वैल्यू उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है.
Vivo Y300 5G में कंपनी ने 6.67-inch का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. स्मार्टफोन Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 8GB RAM और 128GB/ 256GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










