
Vivo Y200 5G भारत में लॉन्च, मिल रहा है 2000 रुपये का डिस्काउंट, इसमें है 64MP का कैमरा और 500mAh की बैटरी
AajTak
Vivo Y200 5G भारत में लॉन्च हो गया है. यह एक मिड रेंज फोन है. इस मोबाइल में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 64MP का है. यह हैंडसेट 5000mAh की बैटरी, 44W fast चार्जिंग और Smart Aura Light flash के साथ आता है. साथ ही कंपनी ने 2000 रुपये के डिस्काउंट का ऐलान किया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Vivo ने भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Vivo Y200 5G है. यह एक मिड रेंज हैंडसेट है और कंपनी ने इसके साथ 2000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक का भी ऐलान किया है. इस हैंडसेट में 64MP का कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलती है.
Vivo Y200 5G के प्राइस की बात करें तो यह 21999 रुपये में पेश किया है. कंपनी की तरफ से इस पर स्पेशल लॉन्च ऑफर पेश किया है. इसके अलावा 2000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके लिए HDFC या ICICI Credit Card और Debit Card का यूज़ करना होगा.
वीवो का यह हैंडसेट दो कलर वेरिएंट में आता है, जिनके नाम Desert Gold और Desert Green हैं. इस हैंडसेट को कंपनी के ऑफिशियल इंडियन वेबसाइट या फिर फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है.
ये भी पढ़ेंः Vivo का 5G फोन हुआ बहुत सस्ता, 20 हजार रुपये कम में खरीद सकते हैं आप
Vivo Y200 5G में 6.67-inch AMOLED डिस्प्ले दिया है, जो Full HD+ रेजोल्यूशन के साथ आता है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स दिया है, जो स्क्रोलिंग और गेमिंग के दौरान बेहतर एक्सपीरियंस देता है. इस फोन में HDR10+ का सपोर्ट दिया है. इसमें 800Nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी.
ये भी पढ़ेंः Vivo ने लॉन्च किया 50MP कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन, मिलेगी 5000mAh की बैटरी, जानिए कीमत

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










