
Vivo X90 Pro पर मिल रहा 10 हजार रुपये का डिस्काउंट, सस्ते में खरीद सकते हैं फ्लैगशिप फोन
AajTak
Independence Day Sale: एक फ्लैगशिप फोन खरीदना चाहते हैं, तो वीवो ने इंडिपेंडेंस डे के मौके पर खास ऑफर पेश किया है. इस ऑफर के तहत आप 10 हजार रुपये तक के डिस्काउंट पर दमदार फोन्स खरीद सकते हैं. ऐसा ही एक फोन Vivo X90 Pro है, जिसमें आपको 120W की चार्जिंग और 50MP का दमदार कैमरा मिलता है. आइए जानते हैं Vivo का खास ऑफर और दूसरी डिटेल्स.
नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Vivo ने खास ऑफर पेश किया है. इंडिपेंडेंस डे के मौके पर वीवो सेल लेकर आया है. इस सेल में Vivo X90 सीरीज समेत कई दूसरे स्मार्टफोन्स पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर मिल रहे हैं. इन ऑफर्स का फायदा उठाकर आप सस्ते में नया स्मार्टफोन खरीद सकते हैं. कंपनी Vivo V27 सीरीज और Y-सीरीज पर भी ऑफर दे रही है.
इस ऑफर का फायदा सभी रिटेल पार्टनर्स से मिलेगा. ये सेल 16 अगस्त तक चलेगी. अगर आप एक फ्लैगशिप फोन चाहते हैं, तो Vivo X90 सीरीज को 10 हजार रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. इस पर बैंक ऑफर और दूसरे बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं.
वीवो के इस स्मार्टफोन को आप 10 हजार रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. ये ऑफर ICICI Bank, Kotak बैंक और One Card पर मिल रहा है. इसके अलावा कंपनी 8500 रुपये का कैशबैक SBI क्रेडिट कार्ड EMI पर दे रही है. यूजर्स को 8 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस एक्सक्लूसिव मिल रहा है.
बता दें कि Vivo X90 Pro स्मार्टफोन भारत में 84,999 रुपये की कीमत पर आता है. ये कीमत फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है. वहीं Vivo X90 को आप 59,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जो 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है. वहीं 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 63,999 रुपये है.
ये भी पढ़ें- भारत में Xiaomi की हालत पस्त, Samsung को पछाड़कर ये कंपनी बनी नंबर-1
दोनों ही स्मार्टफोन्स 6.78-inch के कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आते हैं. स्क्रीन 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इनमें स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं. सीरीज ZEISS ब्रांडिंग वाले कैमरा के साथ आती हैं. Vivo X90 Pro में 50MP का मेन लेंस दिया गया है, जो 1-inch का सेंसर है. वहीं X90 में 50MP + 12MP + 12MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










