
Vivo X300 सीरीज लॉन्च, मिलेगा 200MP का कैमरा, DSLR जैसी आएंगी फोटोज
AajTak
Vivo X300 Series Launch: वीवो ने 200MP कैमरे वाले दो दमदार फोन्स को लॉन्च कर दिया है. एक फोन में 200MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है, जबकि दूसरे में 200MP का मेन लेंस दिया गया है. स्मार्टफोन दमदार प्रोसेसर और बड़ी बैटरी के साथ आता है. कंपनी ने इस सीरीज में दो फोन्स- Vivo X300 और Vivo X300 Pro को लॉन्च किया है.
वीवो ने भारतीय बाजार में अपने फ्लैगशिप फोन्स- Vivo X300 और Vivo X300 Pro को लॉन्च कर दिया है. ये स्मार्टफोन्स चीनी मार्केट में पहले ही लॉन्च हो सकते हैं. इस सीरीज में OLED डिस्प्ले, 200MP का कैमरा, Dimensity 9500 प्रोसेसर जैसे कई फीचर्स मिलते हैं.
ब्रांड की ये सीरीज कैमरा पर फोकस्ड है. प्रो सीरीज के साथ ब्रांड ने एक Zeiss अटैचमेंट लॉन्च किया है, जो कैमरा क्षमता को बढ़ाता है. इसकी मदद से आप फोन से DSLR जैसी फोटोज क्लिक कर सकते हैं. आइए जानते हैं इनकी खास बातें.
Vivo X300 में 6.31-inch का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 4500 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. इसमें Dimensity 9500 प्रोसेसर मिलता है. फोन में 12GB RAM और 16GB RAM का विकल्प दिया गया है. इसमें 512GB तक स्टोरेज मिलेगा.
फोन में 200MP + 50MP + 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. हैंडसेट इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है. स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 6040mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W की चार्जिंग सपोर्ट करता है. इसमें 40W की वायरलेस चार्जिंग मिलेगी.
यह भी पढ़ें: Vivo Y19s 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 6000mAh की बैटरी और बहुत कुछ, बस इतनी है कीमत
प्रो वेरिएंट में 6.78-inch का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. इसमें भी आपको Dimensity 9500 प्रोसेसर मिलता है. हैंडसेट 50MP + 50MP + 200MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. ध्यान रखें कि प्रो वेरिएंट में 200MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जबकि स्टैंडर्ड वेरिएंट में 200MP का मेन लेंस है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










