
Vivo X Fold 3 Pro की सेल शुरू, 50MP + 50MP + 64MP कैमरा वाले फोन पर 15 हजार का डिस्काउंट
AajTak
Vivo X Fold 3 Pro Price in India: वीवो के पहले फोल्डिंग फोन (भारत में पहला) की सेल शुरू हो गई है. इस फोन को आप आकर्षक ऑफर के साथ Flipkart और Amazon से खरीद सकते हैं. वीवो का ये फोन सबसे पतला फोल्डिंग फोन है. इसमें डुअल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलते हैं. इसके साथ फोन 32MP के दो सेल्फी कैमरा के साथ आता है.
चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Vivo ने भारत में अपना पहला फोल्डिंग फोन X Fold 3 Pro हाल में लॉन्च किया है. ये स्मार्टफोन सेल पर उपलब्ध है. इसे आप Flipkart और Amazon दोनों ही प्लेटफॉर्म्स से खरीद सकेंगे. ये फोल्डिंग फोन सेगमेंट का सबसे पतला डिवाइस है. कंपनी चीन में इससे पहले दो फोल्डिंग फोन लॉन्च किए थे.
इसका सीधा मुकाबला Samsung Galaxy Z Fold 5 और OnePlus Open से है. Vivo X Fold 3 Pro में बेहतरीन कैमरा, शानदार डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर दिया गया है. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Vivo ने इस हैंडसेट को सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वाले इस वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये है. कंपनी ने इसका कोई दूसरा ऑप्शन लॉन्च नहीं किया है. इस पर 15 हजार रुपये का डिस्काउंट HDFC और SBI कार्ड्स पर मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: Vivo V30 को 2266 रुपये में ला सकते हैं घर, 50MP के सेल्फी कैमरा के साथ मिलती है 5000mAh बैटरी
इसके अलावा आपको 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है. ये फोन सिर्फ एक कलर ऑप्शन Celestial Black कलर में आता है. इसे आप EMI पर भी खरीद सकते हैं.
Vivo X Fold 3 Pro में 8.03-inch के AMOLED डिस्प्ले वाली मेन स्क्रीन मिलती है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 4500 Nits है. वहीं 6.53-inch का AMOLED डिस्प्ले कवर स्क्रीन पर मिलता है. दोनों ही स्क्रीन अल्ट्रा थिन ग्लास और आर्मर ग्लास कोटिंग के साथ आती हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










