
Vivo V70 Elite Vs OnePlus 15R Vs Oppo Reno 15: बैटरी, परफॉर्मेंस, कैमरा और प्राइस की रेस में कौन आगे, जानिए किसे खरीदने में है समझदारी
ABP News
Vivo V70 Elite Vs OnePlus 15R Vs Oppo Reno 15: अगर आप अपना पुराना एंड्रॉयड फोन बदलने का सोच रहे हैं तो बाजार में मौजूद ढेरों प्रीमियम विकल्प आपको उलझन में डाल सकते हैं.
Vivo V70 Elite Vs OnePlus 15R Vs Oppo Reno 15: अगर आप अपना पुराना एंड्रॉयड फोन बदलने का सोच रहे हैं तो बाजार में मौजूद ढेरों प्रीमियम विकल्प आपको उलझन में डाल सकते हैं. दमदार प्रोसेसर, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, एडवांस कैमरा और प्रीमियम डिजाइन आज हर ब्रांड लगभग फ्लैगशिप जैसा अनुभव देने का दावा कर रहा है. इस मुकाबले में हम तीन चर्चित स्मार्टफोन्स Vivo V70 Elite, OnePlus 15R और Oppo Reno 15 को अलग-अलग पहलुओं पर समझते हैं ताकि आप सही फैसला ले सकें.
Vivo V70 Elite में 6.59 इंच की 1.5K फ्लैट AMOLED स्क्रीन दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आती है. इसकी 4320Hz PWM डिमिंग आंखों पर कम दबाव डालती है और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस तेज धूप में भी स्क्रीन को साफ दिखाती है.
OnePlus 15R में 6.83 इंच की बड़ी 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है जो 60Hz से 165Hz तक एडाप्टिव रिफ्रेश रेट देती है. इसमें Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और एडवांस डिमिंग टेक्नोलॉजी भी शामिल है जिससे यह गेमिंग और मल्टीमीडिया के लिए मजबूत विकल्प बनता है.
Oppo Reno 15 में 6.59 इंच की LTPS AMOLED स्क्रीन है जिसका रिजॉल्यूशन FHD+ है और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. पंच-होल डिजाइन और पतले बेजल इसे मॉडर्न लुक देते हैं.

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि पर 3 अद्भुत योग, घटस्थापना किस मुहूर्त में करना सही होगा जानें
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 19-27 मार्च तक रहेगी. माता रानी के आगमन वाले दिन बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं. ऐसे में देवी की पूजा किस मुहूर्त में करना सही होगा, राहुकाल कब तक है जान लें.












