
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
ABP News
उत्तर प्रदेश में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 26 मार्च तक आवेदन कर सकते पूरी जानकारी यहां पढ़ें.
उत्तर प्रदेश में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए स्पेशल एजुकेटर की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है जो दिव्यांग बच्चों के साथ काम करने में रुचि रखते हैं.आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च तय की गई है, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करना जरूरी है.इस भर्ती का मुख्य उद्देश्य ऐसे योग्य शिक्षकों का चयन करना है जो दिव्यांग, मूक-बधिर, दृष्टिहीन और अन्य विशेष जरूरतों वाले बच्चों को सही तरीके से शिक्षा दे सकें. स्पेशल एजुकेटर की भूमिका सामान्य शिक्षक से थोड़ी अलग होती है, क्योंकि उन्हें बच्चों की जरूरतों के अनुसार पढ़ाने की विशेष तकनीकें अपनानी होती हैं.इस भर्ती से राज्य में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा.योग्यता इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में विशेष योग्यता होना जरूरी है. उम्मीदवार को ब्रेल या सांकेतिक भाषा का ज्ञान होना चाहिए, जो पद के अनुसार आवश्यक होगा.इसके अलावा, उम्मीदवार का भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है. यह रजिस्ट्रेशन इस बात का प्रमाण होता है कि उम्मीदवार विशेष शिक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षित है और दिव्यांग छात्रों को पढ़ाने के लिए योग्य है.
चयन प्रक्रिया कैसे होगीइस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा, जिससे सबसे योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित किया जा सके.
यह भी पढ़ें - 20 मार्च को जारी होगा RBSE 10th बोर्ड का रिजल्ट? एक क्लिक में कैसे चेक कर सकते हैं अपना स्कोरकार्ड
परीक्षा पैटर्न और सिलेबसपरीक्षा की तैयारी के लिए उसका पैटर्न और सिलेबस समझना बेहद जरूरी है. लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसमें 120 मिनट का समय दिया जाएगा.प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे और हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी.

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि पर 3 अद्भुत योग, घटस्थापना किस मुहूर्त में करना सही होगा जानें
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 19-27 मार्च तक रहेगी. माता रानी के आगमन वाले दिन बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं. ऐसे में देवी की पूजा किस मुहूर्त में करना सही होगा, राहुकाल कब तक है जान लें.












