
20 मार्च को जारी होगा RBSE 10th बोर्ड का रिजल्ट? एक क्लिक में कैसे चेक कर सकते हैं अपना स्कोरकार्ड
ABP News
जानकारी के अनुसार, परिणाम घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट आसानी से देख सकेंगे. आइए आपको बताते हैं रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान और सीधा तरीका.
Board of Secondary Education Rajasthan (RBSE) जल्द ही कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित करने जा रहा है. लाखों छात्र-छात्राएं अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं और अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है. बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, परिणाम घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट आसानी से देख सकेंगे. आइए आपको बताते हैं रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान और सीधा तरीका.
राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं का रिजल्ट शुक्रवार, 20 मार्च को जारी होने की पूरी पूरी संभावना है. इस परीक्षा में कुल 10,68,078 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था. परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी के बीच राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थीं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. इन वेबसाइट्स पर रिजल्ट उपलब्ध होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा.
छात्र अपना परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि पर 3 अद्भुत योग, घटस्थापना किस मुहूर्त में करना सही होगा जानें
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 19-27 मार्च तक रहेगी. माता रानी के आगमन वाले दिन बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं. ऐसे में देवी की पूजा किस मुहूर्त में करना सही होगा, राहुकाल कब तक है जान लें.












