
Creta, Scorpio या Sierra: कौन सी SUV है सबसे ज्यादा डिमांड में? यहां जानें सबकुछ
ABP News
भारत में मिड साइज SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है. आइए जानें सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज SUV की लिस्ट में कौन सी गाड़ी टॉप पर है और क्यों यह ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है.
भारत में मिड साइज SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और ग्राहकों के बीच इसकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है. इस कैटेगरी में 4.3 मीटर से लेकर 4.7 मीटर तक की लंबाई वाली कई गाड़ियां आती हैं, जो स्पेस, फीचर्स और परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देती हैं. यही वजह है कि आजकल ज्यादातर लोग सेडान या हैचबैक की जगह SUV खरीदना पसंद कर रहे हैं. इस सेगमेंट में कई कंपनियां मौजूद हैं, लेकिन Hyundai, Mahindra, Tata और Toyota जैसी कंपनियां इसमें सबसे ज्यादा मजबूत स्थिति में हैं. आइए जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV कौन सी है?
फरवरी 2026 के बिक्री आंकड़ों के अनुसार Hyundai Creta एक बार फिर इस सेगमेंट में सबसे आगे रही. पिछले महीने इसकी 17,938 यूनिट्स बिकीं, जो इसे लगातार सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनाती है. पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में करीब 10% की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है. Creta की पॉपुलेरिटी की वजह इसका शानदार डिजाइन, फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस है.
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर Mahindra Scorpio रही, जिसकी फरवरी 2026 में 14,665 यूनिट्स बिकीं. Scorpio N और Scorpio Classic दोनों मॉडल्स की वजह से यह SUV ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर बनी हुई है. इसकी मजबूत बॉडी, दमदार इंजन और रफ-टफ लुक इसे खास बनाते हैं. यही वजह है कि इसकी बिक्री में भी सालाना आधार पर करीब 8% की बढ़ोतरी हुई है. जो लोग मजबूत और पावरफुल SUV चाहते हैं, उनके लिए Scorpio एक बेहतरीन विकल्प है.
तीसरे नंबर पर Maruti Suzuki की SUV (Grand Vitara) रही, जिसकी फरवरी 2026 में 13,021 यूनिट्स की बिक्री हुई. यह SUV खासतौर पर अपने हाइब्रिड इंजन और बेहतर माइलेज के लिए जानी जाती है. आजकल ग्राहक फ्यूल एफिशिएंसी पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं और यही वजह है कि Vitara जैसी गाड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. यह SUV कम खर्च में बेहतर माइलेज और आरामदायक ड्राइव देती है.

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि पर 3 अद्भुत योग, घटस्थापना किस मुहूर्त में करना सही होगा जानें
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 19-27 मार्च तक रहेगी. माता रानी के आगमन वाले दिन बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं. ऐसे में देवी की पूजा किस मुहूर्त में करना सही होगा, राहुकाल कब तक है जान लें.












