
Men Vs Women In Love: मर्दों को पहले होता है इश्क या औरतों को? आपकी गलतफहमी दूर कर देगी यह नई स्टडी
ABP News
Relationship Behavior Men Vs Women: प्यार को लेकर हमारे समाज में एक धारण है कि महिलाएं ज्यादा भावुक होती हैं, जल्दी जुड़ जाती हैं. चलिए आपको बताते हैं कि रिसर्च क्या कहती है?
Do Men Fall In Love Faster Than Women: प्यार को लेकर एक आम धारणा लंबे समय से चली आ रही है कि महिलाएं ज्यादा भावुक होती हैं, जल्दी जुड़ जाती हैं और रिश्ते को संभालकर रखती हैं, जबकि पुरुष कम खुलते हैं, कम इमोशनल होते हैं और जल्दी पीछे हट जाते हैं. लेकिन हाल की वैज्ञानिक रिसर्च इस सोच को काफी हद तक गलत साबित करती है. नई स्टडीज बताती हैं कि पुरुष भी उतनी ही गहराई से प्यार करते हैं, बस उनका तरीका और समय अलग होता है.
क्या निकला है रिसर्च में?
दो हालिया साइकोलॉजिकल स्टडी ने यह समझने की कोशिश की कि पुरुष और महिलाएं प्यार को कैसे महसूस करते हैं. इन रिसर्च से साफ हुआ कि दोनों के बीच अंतर है, लेकिन यह अंतर कम या ज्यादा का नहीं, बल्कि कैसे और कब का है. पहली स्टडी, जो 2025 में BMC journals में पब्लिश हुई, उसमें 18 से 25 साल के 808 युवाओं पर रिसर्च की गई. इसमें पाया गया कि पुरुष आमतौर पर महिलाओं से करीब एक महीने पहले प्यार में पड़ जाते हैं. वहीं महिलाएं प्यार को थोड़ा ज्यादा तीव्रता से महसूस करती हैं और अपने पार्टनर के बारे में ज्यादा सोचती हैं.
रिसर्चर्स का मानना है कि यह अंतर हमारे इवोल्यूशन से जुड़ा हो सकता है. पुरुषों के लिए जल्दी प्यार में पड़ना और कमिटमेंट दिखाना एक तरह से जरूरी था, जबकि महिलाओं ने पार्टनर चुनने में ज्यादा सावधानी बरतने की प्रवृत्ति विकसित की. इसलिए अगर कोई पुरुष पहले "आई लव यू" कहता है, तो जरूरी नहीं कि वह दिखावा कर रहा हो, यह उसकी नैचुरल प्रवृत्ति हो सकती है.













