
क्या इंसानों की जरूरत हो जाएगी खत्म? मौका मिलने पर कर्मचारियों को एआई से बदलने के लिए तैयार हैं कंपनियां
ABP News
AI Impact On Workforce: अब कंपनियां अपने कर्मचारियों की बजाय एआई पर ज्यादा पैसा लगाना चाहती है. अधिकतर कंपनियों का कहना है कि वो एआई पर निवेश के लिए अपनी वर्कफोर्स को कम कर सकती हैं.
AI Impact On Workforce: भले ही कंपनियां खुलकर यह नहीं कह रही हैं, लेकिन मौका मिलने पर वो अपने कर्मचारियों को एआई से रिप्लेस करने के लिए तैयार बैठी हैं. एक स्टडी में 10 में 9 कंपनियों ने कहा कि प्रोडक्टिविटी बढ़ाने और लागत को कम करने के लिए वो कर्मचारियों की जगह एआई को लाने के लिए तैयार हैं. बता दें कि अमेजन समेत कई कंपनियां ऐसा करने भी लगी हैं और पिछले कुछ महीनों में बड़ी संख्या में लोगों को एआई के कारण अपनी नौकरियां गंवानी पड़ी हैं.
कर्मचारियों की बजाय एआई पर पैसा लगाना चाहती हैं कंपनियां
अमेरिका में हुई इस स्टडी में लगभग 90 प्रतिशत कंपनियों ने कहा कि अगर कर्मचारियों के जाने से उन्हें एआई पर ज्यादा पैसा लगाने का मौका मिलता है तो वो इससे खुश हैं. इतनी ही संख्या में कंपनियों का यह भी कहना है कि अब एआई ज्यादा काम कर सकती है और इसे देखते हुए वो अपनी वर्कफोर्स कम करने को तैयार हैं. कंपनियां यह भी जानती हैं कि अब हायरिंग नहीं हो रही है और ऐसे फैसले लेने पर उन्हें विरोध का भी सामना नहीं करना पड़ेगा. स्टडी में भाग लेने वाले कई सीनियर बिजनेस लीडर का कहना है कि अब कर्मचारियों की संतुष्टि की बजाय एआई पर निवेश करना ज्यादा महत्वपूर्ण है.
अमेजन है इसका एक उदाहरण

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि पर 3 अद्भुत योग, घटस्थापना किस मुहूर्त में करना सही होगा जानें
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 19-27 मार्च तक रहेगी. माता रानी के आगमन वाले दिन बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं. ऐसे में देवी की पूजा किस मुहूर्त में करना सही होगा, राहुकाल कब तक है जान लें.












