
Ramadan 2026 Last Roza Sehri Iftar Time: रमजान का आखिरी रोजा 20 मार्च, देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
ABP News
Ramadan 2026 Last Roza Sehri Iftar Time: रमजान का तीसवां रोजा शुक्रवार 20 मार्च को है. 30वां रोजा रमजान की रुखसती का प्रतीक है. रोजेदार यहां देखें अपने शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय.
Ramadan 2026 Last Roza Sehri Iftar Time: इस्लाम के पवित्र महीने रमजान का तीसवां और आखिरी रोजा शुक्रवार 20 मार्च को रखा जाएगा. तीसवां रोजा कई मायनों में बेहद खास रहने वाल है. एक और तीसवां रोजा जहां रमजान की रुखसती और रोजे पर विराम का प्रतीक माना जाता है तो वहीं दूसरी ओर इस वर्ष आखिरी रोजे के दिन अलविदा जुमा भी है. ऐसे में रमजान के अंतिम दिन के रोजे का महत्व कई गुणा बढ़ जाएगा.
रमजान के पूरे महीने रोजेदारों ने रोजा, नमाज, तरावीह, दुआ और तिलावत के जरिए अल्लाह की इबादत की. रमजान का आखिरी यानी तीसवां रोजेदार भी रोजेदार इबादत, सब्र और अल्लाह की रहमत की उम्मीद के साथ पूरा करेंगे. रोजेदार आज रोजा रखकर अलविदा जुमा की नमाज भी अजा करेंगे और अल्लाह से दुआ करेंगे कि, उनकी इबादत को कबूल करे और ईद-उल-फितर का त्योहार मुक्ल के लिए खुशियां और बरकत लेकर आए.
रमजान का महीना आज अंतिम रोजे के साथ समाप्त हो जाएगा. लेकिन यह इस बात की भी सीख देता है कि, जिस तरह लोगों ने 30 दिनों तक संयम,सब्र, परहेजगारी और इंसानियत का पैगाम दिया, उसे पूरे साल अपनाएं.
ये भी पढ़ें: Eid-ul-fitr 2026 Moon Sighting: भारत में नहीं दिखा चांद, मुल्क में शनिवार 21 मार्च को ईद-उल-फितर

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि पर 3 अद्भुत योग, घटस्थापना किस मुहूर्त में करना सही होगा जानें
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 19-27 मार्च तक रहेगी. माता रानी के आगमन वाले दिन बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं. ऐसे में देवी की पूजा किस मुहूर्त में करना सही होगा, राहुकाल कब तक है जान लें.












