
Vivo T4 Lite 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म, 10 हजार रुपये से कम हो सकती है कीमत, जानिए डिटेल्स
AajTak
Vivo T4 Lite 5G Launch Date: वीवो एंट्री लेवल सेगमेंट में नया 5G फोन लेकर आ रहा है, जिसमें आपको दमदार फीचर्स मिलेंगे. ब्रांड Vivo T4 Lite 5G को लॉन्च करने वाला है, जो 6000mAh की बैटरी और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के संभावित फीचर्स.
Vivo जल्द ही भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. कंपनी एक बजट 5G फोन लेकर आ रही है, जिसका नाम Vivo T4 Lite है. ये स्मार्टफोन Vivo T3 Lite का सक्सेसर होगा, जो पिछले साल लॉन्च हुआ था. कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है.
Vivo T4 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलेगा. ये हैंडसेट 6.74-inch के डिस्प्ले और 1000 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा. फोन में 6000mAh की बैटरी दी जा सकती है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
Vivo T4 Lite 5G को कंपनी 24 जून को लॉन्च करने वाली है. ब्रांड ने इसकी जानकारी प्रेस इन्वाइट के जरिए दी है. कंपनी ने इस फोन की माइक्रो साइट भी जारी कर दी है. ये स्मार्टफोन भारत में Flipkart के जरिए उपलब्ध होगा. कंपनी इसे हैंडसेट को 10 हजार रुपये के बजट में लॉन्च कर सकती है.
यह भी पढ़ें: Vivo T4 Ultra की पहली सेल, 5500mAh बैटरी और 50MP कैमरा, इतने हजार का है डिस्काउंट
रिपोर्ट्स की मानें, तो इस स्मार्टफोन में हाल में लॉन्च हुए iQOO Z10 Lite वाले ही फीचर्स मिल सकते हैं. कंपनी ने iQOO Z10 Lite 5G को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. उम्मीद है कि Vivo T4 Lite की कीमत भी 10 हजार रुपये से ही शुरू होगी.
Vivo T4 Lite 5G में कंपनी 6.74-inch का डिस्प्ले दे सकती है, जो 1000 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा. फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका मेन लेंस 50MP का हो सकता है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










