
Vivo T3 Ultra जल्द होगा लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे फ्लैगशिप वाले फीचर्स, जानिए डिटेल्स
AajTak
Vivo T3 Ultra Launch Date: वीवो जल्द ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है, जो कंपनी की T-सीरीज का हिस्सा होगा. इस स्मार्टफोन में आपको दमदार प्रोसेसर, बेहतरीन कैमरा, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे. यानी कंपनी आपको एक 'फुल पैकेज' डिवाइस मिड रेंज बजट में ऑफर करना चाहती है. आइए जानते हैं अपकमिंग स्मार्टफोन की डिटेल्स.
Vivo जल्द ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है. कंपनी परफॉर्मेंस पर फोकस करते हुए अपना नया फोन Vivo T3 Ultra ला रही है. ये वीवो की T-सीरीज का सबसे महंगा फोन होगा, जिसमें मिड रेंज फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस मिलेगी. कंपनी T-सीरीज में परफॉर्मेंस पर फोकस कर रही है.
साथ ही इसमें वीवो की स्लिम डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलेगी. कंपनी इस फोन को सितंबर की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है. लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन की कई डिटेल्स सामने आई हैं. आइए जानते हैं ये हैंडसेट किस कीमत और किन फीचर्स के साथ आएगा.
Vivo T3 Ultra में MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर मिलेगा. ये प्रोसेसर हमें Vivo के दूसरे फोन्स में भी देखने को मिल चुका है. हाल में लॉन्च हुए Vivo V40 सीरीज में कंपनी ने इसका इस्तेमाल किया है. हालांकि, V-सीरीज में कंपनी कैमरा पर फोकस करती है. वहीं T-सीरीज में फोकस परफॉर्मेंस पर होता है.
यह भी पढ़ें: ASUS Vivobook S15 Review: AI फीचर और MacBook जैसी बैटरी लाइफ वाला Windows लैपटॉप
हाल में ब्रांड ने Vivo T3 Pro को लॉन्च किया है, जो Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 के साथ आता है. इसके अलावा Vivo T3 Ultra में 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 4500 Nits की होगी. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है.
स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आएगा. यानी इसमें डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट फीचर भी मिलेगा. स्मार्टफोन में Sony IMX921 सेंसर रियर साइड में दिया जा सकता है, जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










