
Vivo G2 हुआ लॉन्च, दमदार कैमरा के साथ मिलती है 5000mAh बैटरी, जानिए डिटेल्स
AajTak
Vivo G2 Price: वीवो ने अपने बजट पोर्टफोलियो में एक सस्ता ऑप्शन जोड़ा है. कंपनी ने Vivo G2 को लॉन्च किया है, जो 13MP मेन लेंस वाले रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. इसके अलावा ये स्मार्टफोन चार कॉन्फिग्रेशन में आता है. फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है. आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन G-सीरीज में लॉन्च किया है. ये कंपनी की G-सीरीज का पहला डिवाइस है. Vivo G2 ब्रांड के बजट पोर्टफोलियो में नया एडिशन है. ये स्मार्टफोन 6.56-inch की LCD स्क्रीन के साथ आता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इसमें 8GB तक RAM मिलता है.
डिवाइस MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी ने फिलहाल इस डिवाइस को चीन में लॉन्च किया है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसीर डिटेल्स.
वीवो का ये फोन 4GB RAM + 128GB स्टोरेज के बेस वेरिएंट में आता है. इस वेरिएंट की कीमत 1199 युआन (लगभग 14 हजार रुपये) है. वहीं इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट का दाम 1499 युआन (लगभग 17,500 रुपये) है. इसका तीसरा वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ 1599 युआन (लगभग 18,700 रुपये) की कीमत में आता है.
ये भी पढ़ें- Vivo X100 सीरीज की पहली सेल, मिल रहा इतने हजार का डिस्काउंट, Flipkart पर है ऑफर
इसका टॉप वेरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ 1899 युआन (लगभग 22,200 रुपये) में आता है. कंपनी ने इसे सिर्फ स्पेस ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है. भारत में ये डिवाइस कब तक आएगा इसकी जानकारी नहीं है.
Vivo G2 डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है. डिवाइस Android 13 पर बेस्ड Origin OS पर काम करता है. हैंडसेट 6.56-inch के HD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. डिवाइस MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर पर काम करता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








