
Vivo ने सस्ते कर दिए दो 5G स्मार्टफोन्स, इतने हजार का मिल रहा डिस्काउंट, जानिए डिटेल्स
AajTak
Vivo Y100 Price Cut: वीवो ने दो स्मार्टफोन्स की कीमत को कम कर दिया है. दोनों ही फोन इस साल लॉन्च हुए हैं और इनके फीचर्स में ज्यादा अंतर नहीं है. ब्रांड ने इन दोनों फोन्स को ऑफलाइन मार्केट को ध्यान में रखकर लॉन्च किया था. प्राइस कट के अलावा इन पर बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है. इस तरह से आप फोन्स को कई हजार रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं.
वीवो कुछ स्मार्टफोन्स को खास तौर पर ऑफलाइन मार्केट के लिए लॉन्च करता है. ऐसे ही दो फोन्स को कंपनी ने इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था. हम बात कर रहे हैं Vivo Y100 और Vivo V100A की. इन दोनों को ब्रांड ने क्रमशः फरवरी 2023 और अप्रैल 2023 में लॉन्च किया है. दोनों फोन्स के फीचर लगभग एक जैसे हैं.
इनमें केवल चिपसेट का अंतर है. वीवो ने इन फोन्स को 20 हजार से ऊपर के बजट में लॉन्च किया था. हालांकि, अब ब्रांड ने इनकी कीमत कम कर दी है. इसके अलावा कंपनी ने कुछ दूसरे ऑफर्स का भी ऐलान किया है. आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स की नई कीमत और दूसरी डिटेल्स.
वीवो ने दोनों स्मार्टफोन्स- Vivo Y100 और Vivo Y100A को 24,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था. कंपनी ने ऐलान किया है कि दोनों ही स्मार्टफोन्स 1000 रुपये के डिस्काउंट पर उपलब्ध होंगे. यानी आप इन्हें 23,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकेंगे. ये कीमत स्मार्टफोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है.
Vivo Y100A का एक हायर वेरिएंट भी आता है, जिसमें यूजर्स को 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगा. इस वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है. वीवो ने इसकी कीमत घटाकर 24,999 रुपये कर दी है.
ब्रांड इन स्मार्टफोन्स पर आकर्षक ऑफर्स भी दे रहा है. इन पर 2000 रुपये का डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत मिल रहा है. यानी आप इन स्मार्टफोन्स को 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकेंगे. ये डिस्काउंट ऑफर SBI, ICICI बैंक, IDFC बैंक, Federal बैंक, YES बैंक और AU बैंक पर मिल रहा है. ये डिस्काउंट EMI ट्रांजेक्शन पर भी मिल रहा है.
दोनों ही स्मार्टफोन्स 6.38-inch के Full HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं. स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट और 1300 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. Vivo Y100 में MediaTek Dimensity 900 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Vivo V100A में Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर मिलता है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










