
Vivo ने लॉन्च किया है 50MP कैमरे वाला सस्ता फोन, 10 हजार रुपये से कम है कीमत
AajTak
Smartphone Under 10K: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Vivo ने एक नया एंट्री लेवल डिवाइस लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने 10 हजार रुपये से कम बजट में अपना नया फोन लॉन्च किया है, जो 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ आता है. फोन में 5000mAh की बैटरी लगी है. इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Vivo ने भारतीय बाजार में अपने नए डिवाइस को लॉन्च कर दिया है. कंपनी का लेटेस्ट फोन Y-सीरीज का हिस्सा है, जिसे कंपनी ने 10 हजार रुपये से कम कीमत पर लॉन्च किया है. ब्रांड ने भारत में Vivo Y18 को लॉन्च किया है, जो हाल में लॉन्च हुए Vivo Y18e का बेहतर वर्जन है.
ये स्मार्टफोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें कंपनी ने डुअल रिंग डिजाइन दिया है. ब्रांड का ये फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
ब्रांड ने इस स्मार्टफोन को दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. इसका बेस वेरिएंट 4GB RAM + 64GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 8,999 रुपये है. वहीं 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है. इस फोन को आप Vivo eStore से खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: OnePlus Nord CE 4 Review: मिड रेंज सेग्मेंट में बेहतरीन Smartphone, लेकिन ये हैं कुछ कमियां
Vivo Y18 में 6.56-inch की LCD स्क्रीन मिलती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. स्क्रीन वाटरड्रॉप नॉच के साथ आती है. फोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 4GB RAM और 128GB तक स्टोरेज का विक्लप मिलता है. स्टोरेज को आप माइक्रो SD कार्ड की मदद से एक्सपैंड कर सकते हैं.
फोन Android 14 पर बेस्ड FunTouch OS 14 पर काम करता है. इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. वहीं रियर साइड में कंपनी ने डुअल कैमरा दिया है, जिसका प्राइमरी लेंस 50MP का है. इसके अलावा एक VGA सेंसर और LCD फ्लैश मिलता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








