
Vivo ने घटा दी इस फोन की कीमत, 44MP सेल्फी कैमरा और 44W चार्जिंग, साथ में इतना है डिस्काउंट
AajTak
Vivo Discount Offer: वीवो ने अपने दमदार फोन की कीमत घटा दी है. साथ ही स्मार्टफोन पर बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है. इस तरह से आप हैंडसेट को कम दाम में खरीद सकते हैं. ये फोन उन लोगों के लिए है, जो एक दमदार सेल्फी कैमरे वाला डिवाइस चाहते हैं. आइए जानते हैं इस पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
Vivo ने अपने एक स्मार्टफोन की कीमत कम कर दी है. कंपनी ने Vivo Y75 का दाम घटा दिया है. ब्रांड ने इस हैंडसेट को मई में लॉन्च किया था. इस फोन पर ना सिर्फ प्राइस ड्रॉप का फायदा मिलेगा, बल्कि यूजर्स बैंक डिस्काउंट भी हासिल कर सकते हैं. वीवो ईयर एंड सेल के तहत इस स्मार्टफोन पर आकर्षक डिस्काउंट दे रहा है.
ब्रांड का ये फोन MediaTek Helio G96 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 44MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. रियर साइड में 50MP के मेन लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की नई कीमत और इस पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
वीवो का यह फोन सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन में आता है. कंपनी ने इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 20,999 रुपये में लॉन्च किया था. वीवो ने इसकी कीमत में 1000 रुपये की कटौती की है. कटौती के बाद Vivo Y75 की कीमत 19,999 रुपये हो गई है.
हैंडसेट पर एडिशनल डिस्काउंट भी मिल रहा है. दरअसल, इस वक्त Vivo अपने डिवाइसेस पर सेल के तहत ऑफर दे रहा है. इस ऑफर के तहत स्मार्टफोन पर 1500 रुपये का डिस्काउंट ICICI Bank कार्ड और SBI कार्ड पर मिल रहा है. इस तरह से आप हैंडसेट को 18,499 रुपये में खरीद सकते हैं.
Vivo Y75 में 6.44-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन 2400 x 1080 पिक्सल के रेज्योलूशन और ड्यूड्रॉप नॉच के साथ आती है. स्मार्टफोन MediaTek Helio G96 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है. हैंडसेट एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड FunTouch OS 12 पर काम करता है.
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन लेंस 50MP का है. इसके अलावा यूजर्स को 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस मिलता है. फ्रंट में कंपनी ने 44MP का सेल्फी कैमरा दिया है, जो ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आता है. हालांकि, ये एक 4G डिवाइस है और इस कीमत पर आपको बेहतर 5G विकल्प मिल जाएंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










