
Vivo का लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन लॉन्च, 50MP डुअल कैमरा के साथ दी गई है 5,000mAh की बैटरी, जानें कीमत
AajTak
Vivo Y30 5G Launched: Vivo के नए 5G स्मार्टफोन Y30 को लॉन्च कर दिया गया है. इस स्मार्टफोन को मिडरेंज सेगमेंट में उतारा गया है. इसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर का यूज किया है. ये डिवाइस Android 12 OS बेस्ड FunTouch OS 12 UI पर काम करती है. इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है.
Vivo के नए 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी ने इस फोन का नाम Vivo Y30 5G रखा है. इसमें MediaTek Dimensity 700 चिपसेट, एक 5,000mAh की बैटरी और 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है.
Vivo Y30 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Vivo Y30 5G में 6.51-इंच की IPS LCD स्क्रीन दी गई है. ये HD+ रेज्योलूशन के साथ आता है. इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले डिजाइन के साथ आता है. इसके बॉटम में पतला बेजल दिया गया है. कंपनी का दावा है कि इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 89 परसेंट है.
इस डिवाइस के पावर बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर को एम्बेड किया गया है. इस हैंडसेट में फेस अनलॉक का भी सपोर्ट दिया गया है. Vivo Y30 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 700 चिपसेट दिया गया है. इसमें 6GB रैम और 128GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है.
कंपनी ने इसमें 2GB तक का एक्सटेंडेड रैम फीचर दिया है. इसके इंटरनल मेमोरी को माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है. ये डिवाइस Android 12 OS बेस्ड FunTouch OS 12 UI पर काम करती है. इस फोन में 5,000mAh की बैटरी 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है.
फोटोग्राफी की बात करें तो इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसके रियर में डुअल कैमरा का सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का है. इसके साथ 2-मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा दिया गया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










