
Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी के दिन राम–सीता की इस खास पूजा से मिलेंगे अद्भुत फल, दूर होंगी परेशानियां
AajTak
Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी, श्रीराम और माता सीता के पावन विवाह का दिन, वैवाहिक जीवन में सुख–समृद्धि, प्रेम और सौहार्द लाने वाला अत्यंत शुभ पर्व माना जाता है. धर्मग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि इस दिन किए गए उपाय तुरंत फलदायी होते हैं और जीवन की कई समस्याओं को दूर करते हैं.
Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी हर वर्ष मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. मान्यता है कि त्रेता युग में इसी पावन तिथि को अयोध्या नरेश दशरथ के ज्येष्ठ पुत्र राम और मिथिला नरेश जनक की पुत्री सीता का विवाह धूमधाम से हुआ था. ऐसा माना जाता है कि इस दिन यदि श्रद्धापूर्वक श्रीराम–सीता का पूजन, व्रत या कीर्तन किया जाए, तो वैवाहिक जीवन में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलती है. इस दिन कुछ खास उपाय करने से प्रभु श्रीराम और मां सीता की कृपा मिलती है, जानते हैं उन उपायों के बारे में
शीघ्र विवाह के लिए उपाय
जल्दी विवाह के लिए या फिर विवाह में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए विवाह पंचमी के दिन व्रत रखना चाहिए. विधि-विधान के साथ भगवान राम और माता सीता का पूजन करना चाहिए, और प्रभु श्रीराम और माता-सीता का विवाह करवाना चाहिए.
जीवन में सकारात्मकता के लिए
शास्त्रों में जिक्र मिलता है कि मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि केवल श्रीराम–सीता के विवाह का ही दिन नहीं है, बल्कि इसी पावन तिथि पर गोस्वामी तुलसीदासजी ने अपने अमर और दिव्य ग्रंथ ‘रामचरितमानस’ की रचना पूर्ण की थी. यह संयोग इस दिन को और भी अधिक शुभ, मंगलमय बनाता है. इस दिन रामचरितमानस का पाठ करने से जीवन के सभी विकार दूर होते हैं.
सुखी दांपत्य जीवन के लिए

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










