
Vivah Panchami 2022: विवाह पंचमी आज, इस शुभ मुहूर्त पर करें भगवान राम और माता सीता का विवाह, जानें पूजा विधि
AajTak
Vivah Panchami 2022: विवाह पंचमी का त्योहार मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था, ऐसे में इस दिन को उनकी वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है. विवाह पंचमी के दिन बहुत सी जगहों पर भगवान राम की बारात भी निकाली जाती है.
हर साल मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी का त्योहार मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था. इसलिए इस दिन को राम और सीता के विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है. माना जाता है कि इस दिन भगवान राम और सीता का विवाह करवाना काफी शुभ होता है. अगर किसी का विवाह पंचमी के दिन विवाह होता है तो उसे भी काफी शुभ माना जाता है. इस बार विवाह पंचमी का त्योहार आज यानी 28 नवंबर 2022 को मनाया जा रहा है. आइए जानते हैं विवाह पंचमी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि.
विवाह पंचमी शुभ मुहूर्त (Vivah Panchami 2022 Shubh Muhurat)
हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पचंमी तिथि 27 नवंबर 2022 को शाम 4 बजकर 25 मिनट पर शुरू हुई और इसका समापन आज यानी 28 नवंबर 2022 को दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर होगा.
विवाह पंचमी के पूजन के लिए बन रहे शुभ योग ( Vivah Panchami 2022 Shubh Yog)
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05 बजकर 05 मिनट से सुबह 05 बजकर 59 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











