
Vivah Muhurat 2023-2024: भगवान विष्णु के जगते ही फिर से बजेंगी शहनाइयां, जानें आने वाले विवाह शुभ मुहूर्तों की लिस्ट
AajTak
Vivah Muhurat 2023-2024: इस बार देवउठनी एकादशी 23 नवंबर को पड़ रही है. इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से बाहर आएंगे और तब चातुर्मास का समापन हो जाएगा. इसके बाद चार महीनों से बंद पड़े मांगलिक कार्य पुन: प्रारंभ हो जाएंगे. इसलिए, देवउठनी एकादशी के बाद विवाह जैसे कार्य शुरू हो जाएंगे. तो आइए जानते हैं सारे मुहूर्त.
Vivah shubh muhurat in 2023-2024: इस बार देवउठनी एकादशी 23 नवंबर, गुरुवार की है. एकादशी के दिन भगवान विष्णु की उपासना की जाएगी. हिंदू पंचांग के अनुसार, देवउठनी एकादशी का व्रत कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है. दरअसल, भगवान विष्णु आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी से निद्रा में चले जाते हैं और 4 महीने बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निद्रा से जागते हैं, इसलिए इसे देव उठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. देवउठनी एकादशी से सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत होने लगती है. तो ऐसे में जानते हैं कि देवउठनी एकादशी के बाद शादी के शुभ मुहूर्त कब-कब रहेंगे.
नवंबर 2023 के विवाह मुहूर्त
- 23 नवंबर (गुरुवार) का दिन विवाह मुहूर्त के लिए सबसे शुभ रहने वाला है क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से जागेंगे. - 24 नवंबर (शुक्रवार) को तुलसी विवाह का दिन है. अत: यह दिन भी शुभ माना जा रहा है. - 27 नवंबर (सोमवार), कार्तिक पूर्णिमा.- 28 नवंबर (मंगलवार) का दिन भी विवाह के लिए शुभ माना जा रहा है. - 29 नवंबर (बुधवार) का दिन भी बेहद शुभ माना जा रहा है क्योंकि इस दिन मृगशिरा नक्षत्र बनने जा रहा है.
दिसंबर 2023 के विवाह मुहूर्त
- 5 दिसंबर (मंगलवार) को दिसंबर माह का पहला मुहूर्त रहेगा. इस दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और नवमी तिथि का संयोग बन रहा है. - 6 दिसंबर (बुधवार), 7 दिसंबर (गुरुवार), 8 दिसंबर (शुक्रवार) और 9 दिसंबर (शनिवार) भी शुभ दिन रहेगा.- 11 दिसंबर (सोमवार) को अमावस्या पड़ रही है और अनुराधा नक्षत्र का संयोग बन रहा है. -15 दिसंबर (शुक्रवार) को विवाह मुहूर्त का अंतिम दिन रहेगा क्योंकि इसके बाद से खरमास की शुरुआत हो जाएगी.
जनवरी 2024 में विवाह मुहूर्त

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








