
Vitamin B12 Deficiency: जीभ दिखे ऐसी तो समझ जाएं कि शरीर में हो गई है विटामिन बी 12 की बहुत कमी
AajTak
शरीर में विटामिन बी 12 की कमी के कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. वृद्ध लोगों के साथ कुछ युवाओं में भी विटामिन बी12 की कमी देखी जा रही है. तो आइए जानते हैं विटामिन बी 12 की कमी के क्या हैं लक्षण.
विटामिन ऑर्गेनिक कंपाउंड होते हैं जिनकी जरूरत लोगों को बहुत कम मात्रा में होती है. हमारे शरीर में विटामिन का उत्पादन ना के बराबर होता है. ऐसे में इसकी कमी को पूरा करने के लिए हमें खाने के जरिए विटामिन लेना पड़ता है. हेल्दी रहने के लिए एक व्यक्ति को अलग-अलग प्रकार के विटामिन्स की जरूरत होती है. अलग-अलग तरह के विटामिन हमारे शरीर में अलग-अलग काम करते हैं. शरीर में विटामिन की कमी होने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
कई बार शरीर में विटामिन की कमी का पता लगाना काफी मुश्किल हो जाता है क्योंकि इसके लक्षण काफी देरी से दिखने शुरू होते हैं. अगर समय रहते इसका पता ना लगाया जाए तो इससे कई तरह की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने शरीर में होने वाले छोटे-छोटे बदलावों को इग्नोर ना करें.
सभी विटामिन की तरह ही विटामिन बी 12 भी शरीर के लिए काफी जरूरी माना जाता है. यह विटामिन रेड ब्लड सेल्स और डीएनए के निर्माण के लिए तो जरूरी होता ही है, साथ ही यह ब्रेन और नर्व सेल्स के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. मीट, अंडों और डेयरी प्रोडक्ट्स में विटामिन बी 12 पाया जाता है. शरीर में विटामिन बी-12 की कमी से हार्ट प्रॉब्लम्स, इनफर्टिलिटी, थकान, मसल्स में कमजोरी और नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इसके साथ ही शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होने पर इसके लक्षण जीभ पर भी नजर आते हैं.
जीभ पर दिखते हैं विटामिन बी 12 की कमी के ये लक्षण
हेल्थ वेबसाइट वेबमेड के मुताबिक, शरीर में विटामिन बी12 की कमी से लोगों को जीभ में अल्सर की समस्या का सामना करना पड़ता है. ऐसे में आपको जीभ में या मसूड़ों में अल्सर हो सकता है. जीभ पर बनने वाले अल्सर के घाव आमतौर पर अपने आप ही ठीक हो जाते हैं लेकिन अगर आप दर्द और जलन से बचना चाहते हैं तो खट्टी और ज्यादा मिर्च वाली चीजों के सेवन से बचें. इसके लिए मार्केट में कई तरह की दवाइयां भी मिलती हैं जिससे आपका दर्द कम हो सकता है.
वेबमेड के मुताबिक, जीभ पर घाव बनने के साथ ही इसका बहुत अधिक चिकना होना भी विटामिन बी 12 का एक लक्षण है. जीभ में मौजूद छोटे-छोटे दानों को पैपिला कहा जाता है लेकिन शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होने पर यह दानें बिल्कुल गायब हो जाते हैं और आपकी जीभ काफी स्मूद हो जाती है. लेकिन जीभ चिकनी होने का कारण सिर्फ विटामिन बी 12 की कमी ही नहीं होती बल्कि कई बार इंफेक्शन और मेडिकेशन के कारण भी आपकी जीभ चिकनी हो सकती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










