
Virat Kohli- Shubman Gill CT 2025: विराट कोहली बनेंगे सबसे तेज 14 हजारी, शुभमन गिल भी रचेंगे इतिहास... चैम्पियंस ट्रॉफी में बनेंगे ये 2 महारिकॉर्ड
AajTak
CT 2025, Team India Records: चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के विराट कोहली के पास सबसे तेज 14 हजार रन बनाने का मौका है. वहीं शुभमन गिल भी एक माइलस्टोन के नजदीक हैं. चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से हो रहा है. भारतीय टीम का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश से है.
Virat Kohli- Shubman Gill CT 2025: भारतीय टीम के दो स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और शुभमन गिल चैम्पियंस ट्रॉफी में 2 बड़े रिकॉर्ड्स बनाने की दहलीज पर हैं. दोनों ही खिलाड़ी कुछ रन बनाते ही रिकॉर्डबुक में अपनी एंट्री कर लेंगे. खास बात यह है कि ये दोनों ही खिलाड़ी जो रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं, वैसा पहली बार होने जा रहा है.
शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही संपन्न हुई वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम पर भारत की 3-0 से सीरीज जीत में योगदान दिया. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल ने दो अर्धशतक और एक शतक के साथ 259 रन बनाए थे, जिससे वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे.
भारत के लिए 50 ODI मैचों में शुभमन गिल ने 60 से भी ज्यादा के एवरेज से 2587 रन बनाए हैं, जिसमें सात शतक (एक दोहरा शतक सहित) और 15 अर्धशतक शामिल हैं. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे ODI मैच के दौरान गिल ने एक रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धि हासिल की, 2500 ODI रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन गए, उन्होंने हाशिम अमला के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 53 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी.
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान शुभमन गिल के पास एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है. 3000 वनडे रन बनाने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बनने के लिए उनको 413 रन की जरूरत है. अभी ये रिकॉर्ड हाशिम अमला के नाम हैं. जिन्होंने 57 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है.
गिल को साउथ अफ्रीकी दिग्गज से आगे निकलने के लिए छह पारियां अभी बाकी हैं. अपने मौजूदा फॉर्म को देखते हुए गिल चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं, जहां भारत के कम से कम तीन मैच खेलने की गारंटी है, और अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती हैं, तो फिर पांच मैच खेलने होंगे.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











