
Virat Kohli & Babar Azam: बाबर से विराट की तुलना पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, कहा- ये सही नहीं
AajTak
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की मौजूदा फैब 4 खिलाड़ियों से तुलना पर मोहम्मद शमी ने ऐतराज जताया है. शमी ने कहा है कि इसके लिए अभी उन्हें और लंबे समय तक खेलन होगा.
अक्सर कई क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान बाबर आजम और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के खेल को लेकर तुलना करते हैं. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इस वक्त विराट और बाबर आजम की तुलना को सही नहीं ठहराया है. शमी ने कहा है कि अभी बाबर आजम की फैब 4 के साथ तुलना करना ठीक नहीं है. बाबर मौजूदा समय में वनडे और टी-20 फॉर्मेट के नंबर 1 बल्लेबाज हैं और टेस्ट में वह 9वें पायदान पर मौजूद हैं.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











