
Virat Kohli: फॉर्म में लौटे विराट कोहली, हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ जड़ी फिफ्टी, टीम को मुश्किल से निकाला
AajTak
टीम इंडिया के किंग विराट कोहली की फॉर्म में वापसी हुई है. एशिया कप में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ हुए मैच में विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ा और टीम इंडिया को मुश्किल से निकाला.
भारतीय क्रिकेट टीम के फैन्स के लिए खुशखबरी है. टीम इंडिया के किंग विराट कोहली एक बार फिर रंग में लौट आए हैं. हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ बुधवार को हुए मैच में विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक जड़ा और टीम इंडिया को मुश्किल से निकाला. खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली ने एशिया कप से पहले एक लंबा ब्रेक लिया था, यहां उन्होंने वापसी की और दूसरे ही मैच में फिफ्टी जड़ दी.
विराट कोहली ने अपनी इस स्पेशल पारी में 59 रन बनाए. कोहली ने 44 बॉल खेलीं, इनमें 1 चौका और 3 छक्के शामिल रहे. विराट कोहली ने धीमी शुरुआत की थी, लेकिन बाद में उन्होंने स्पीड को बढ़ाया और अंत में तेज़ी से रन बटोरे. विराट कोहली ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर 98 रनों की पार्टनरशिप की, जिसने टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. भारत की पारी 20 ओवर में 192/2 के स्कोर पर खत्म हुई.
A 6⃣ by #KingKohli that left us 😍! Stand up & 👏 @imVkohli for his magnificent 5⃣0⃣ & watch him, LIVE NOW in #INDvHK, only on Star Sports & Disney+Hotstar. DP World #AsiaCup2022 #ViratKohli #BelieveInBlue #TeamIndia pic.twitter.com/aCLBD4xT3f
विराट कोहली का टी-20 इंटरनेशनल में यह 31वां 50 प्लस स्कोर है. उन्होंने इस मामले में कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है, वह भी टी-20 इंटरनेशनल में 31 बार 50 या उससे अधिक रन बना चुके हैं.
विराट कोहली की आखिरी पांच पारियां • 35 बनाम पाकिस्तान (टी-20) • 17 बनाम इंग्लैंड (वनडे) • 16 बनाम इंग्लैंड (वनडे) • 11 बनाम इंग्लैंड (टी-20) • 1 बनाम इंग्लैंड (टी-20)
पाकिस्तान के खिलाफ दिखी थी झलक

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











