
Viral Video: Kamala Harris ने South Korea के President से हाथ मिलाने के बाद कपड़े से पोंछा, मचा बवाल
Zee News
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे इन के बीच हाल ही में मुलाकात हुई थी. इस बैठक के बाद जब दोनों नेताओं ने कैमरे के सामने हाथ मिलाया, तो हैरिस कुछ अजीब रिएक्शन दे बैठीं. उन्होंने हाथ मिलाने के तुरंत बाद ही उसे अपने कपड़ों से पोंछ लिया.
वॉशिंगटन: सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) की काफी आलोचना हो रही है. वीडियो में दिखाया गया है कि हैरिस दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे इन (Moon Jae-in) से हाथ मिलाने के बाद उसे अपने ट्राउजर से पोंछ देती हैं. अमेरिकी उपराष्ट्रपति की इस हरकत को दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति के अपमान के रूप में देखा जा रहा है. (who is apparently doing most of ’s job) insults President by wiping her hand off after shaking his hand. How can you do that knowing cameras are recording your every move? वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद सोशल मीडिया पर कमला हैरिस (Kamala Harris) को निशाना बनाया जा रहा है. खासतौर पर दक्षिण कोरिया (South Korea) के सोशल मीडिया यूजर्स इसे अपमानजनक व्यवहार मान रहे हैं. कमला हैरिस और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे इन के बीच यह मुलाकात व्हाइट हाउस में हुई थी. इसके बाद दोनों नेताओं ने मीडिया को संबोधित किया. अंत में जब दोनों ने हाथ मिलाया, तो हैरिस कुछ अजीब रिएक्शन दे बैठीं. — Sn00pster (@sn00pdad)
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



