
Viral Video: बालकनी में बहस कर रहा था Russian Couple, छज्जा तोड़ते हुए फुटपाथ पर गिरे
Zee News
हाथापाई करते हुए पति पत्नी 25 फीट की ऊंचाई से सड़क पर आकर गिरे. राहत की बात ये रही कि दोनों को ही गंभीर चोट नहीं लगी और उनकी जान बच गई.
नई दिल्ली: आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. लेकिन रूस का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि दोनों की ही जान जाते-जाते बची. of a spot in the match at . रूस के शहर सेंट पीटर्सबर्ग शहर में ये कपल बालकनी से उस वक्त गिर गया, जब दोनों यहां खड़े होकर लड़ रहे थे. हाथापाई करते हुए पति पत्नी 25 फीट की ऊंचाई से सड़क पर आकर गिरे. राहत की बात ये रही कि दोनों को ही गंभीर चोट नहीं लगी और इनकी जान बच गई. हालांकि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. — Heels Pops Chairshots (@Hpc2sweet)
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



