
Viral Video: डूबने लगा दोस्त तो दौड़कर पानी में पहुंचे Dubai के क्राउन प्रिंस, फिर हुआ ऐसा
Zee News
दुबई (Dubai) के क्राउन प्रिंस (Crown Prince) अपने दोस्तों के साथ वाटर स्पोर्ट का आनंद ले रहे थे, तभी उनका एक दोस्त नियंत्रण खो देता है. क्राउन प्रिंस दौड़कर अपने दोस्त को बचाते हैं.
दुबई: दुबई (Dubai) के क्राउन प्रिंस (Crown Prince) शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम (Sheikh Hamdan bin Mohammed bin Rashid Al Maktoum) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह वाटर गेम्स (Water Games) के दौरान अपने दोस्त की मदद के लिए तेजी से जाते दिखाई दे रहे हैं. वे अपने दोस्त को बचाते हैं जो वाटर जेटपैकिंग के दौरान जेट पर से अपना नियंत्रण खो देते हैं. इस घटना के दौरान तब घबराहट का माहौल बन जाता है, जब क्राउन प्रिंस का दोस्त कुछ समय के लिए दिखाई ही नहीं देता है. तब शेख हमदान दौड़कर पानी में जाते हैं और अपने दोस्त को बाहर निकालकर लाते हैं. बाद में उन्हें अपने दोस्त को गले लगाते हुए देखा जा सकता है. वहीं आसपास खड़े लोग मुस्कुराते हुए दिखाई देते हैं.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



