
Viral Video: खुद से बड़े और जहरीले सांप को निगल गया छोटा सांप!
AajTak
बिना जहर वाले एक सांप ने अपने से बड़े और जहरीले सांप को निगल लिया. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया गया है जो वायरल हो रहा है.
बीच रास्ते एक सांप, दूसरे सांप को निगल रहा था. जिसपर अचानक एक शख्स की नजर पड़ी. देखा तो पता चला कि वहां एक सांप अपने से बड़े और जहरीले सांप को निगल रहा था. शख्स ने बाद में घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो अब वायरल हो गया है.
मामला जॉर्जिया का है. Haddock के रहनेवाले 82 साल के टॉम स्लैगले ने रास्ते में एक किंगस्नेक (kingsnake) को देखा. किंगस्नेक, अपने शिकार को जकड़कर मार देता है. टॉम ने वहां किंगस्नेक को एक जहरीले टिंबर रैटलस्नेक को निगलते देखा.
वीडियो में किंगस्नेक के मुंह से रैटलस्नेक का आधा हिस्सा निकला हुआ दिखता है. रैटलस्नेक लगातार अपने जबड़ों को चलाता दिखता है फिर किंगस्नेक को वह पूरी तरह से निगल जाता है.
वीडियो को फेसबुक पर Georgia Department of Natural Resources (DNR) ने भी पोस्ट किया है. कैप्शन में DNR ने लिखा- किंगस्नेक vs टिंबर रैटलस्नेक: सांप ही सांप को खा जाता है.
DNR के प्रवक्ता ने Newsweek से कहा किंगस्नेक आमतौर पर खरगोशों, रोडेंट्स, एंफिबियंस, टर्टल एग, छिपकली और दूसरे सांपों को खाते हैं. लेकिन यह जहरीले सांपों को भी निगलने के लिए जाने जाते हैं, जैसा कि आपने वीडियो में देखा.
किंगस्नेक जहरीले नहीं होते हैं, लेकिन वह जहरीले प्रजातियों का भी शिकार कर लेते हैं. वह उन्हें सिर से जकड़ लेते हैं. फिर सबसे पहले सिर और फिर दूसरे हिस्सों को निंगल जाते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











