
Viral News: हाथी पुतले को समझ रहा था हथिनी से प्यार में रोड़ा, मार-मार किया ऐसा हाल
Zee News
Male Elephant Attacks Love Rival: नर हाथी समझ ही नहीं पाया कि वह जिसपर हमला कर रहा है वह एक पुतला है या सच का हाथी. उसने पार्क में लगे हाथी के पुतले के टुकड़े कर दिए.
बैंकॉक: थाईलैंड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक हाथी पार्क में घुसा और वहां लगे हाथी के पुतले को पटक-पटक कर मारने लगा. जिसे देखकर पार्क में मौजूद लोग हैरान रह गए. इस घटना का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मिरर में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, नर हाथी जंगल में भटक कर खाने की तलाश में थाईलैंड के Khao Yai National Park में आ गया. वहां नर हाथी ने हाथी के पुतले को देख लिया और वह भड़क गया. हाथी को लगा वह हथिनी के प्यार में उसके लिए रोड़ा है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



