
Viral News: घर की दीवार में मिली ऐसी चीज, शख्स के उड़ गए होश; फिर सामने आई ये सच्चाई
Zee News
पुराने घरों के फर्श (Floor) और दीवारों (Walls) में कई बार अप्रत्याशित चीजें मिल जाती हैं लेकिन दीवार यदि हड्डियां (Bones) उगलने लगे तो चिंता होना लाजिमी है.
Viral News: हाल ही में कुछ ऐसे मामले सामने आए जिनमें लोगों को घर (House) के पुराने मालिक, बिल्डर या इलेक्ट्रिशियन द्वारा छिपाई गईं चिट्ठियां, पैसे या अन्य चीजें अप्रत्याशित रूप से मिलीं. लेकिन फ्रांसिस चकी रेवेन नाम के एक टिकटॉक यूजर (Tiktok User) को अपने घर की दीवार (House Walls) में ऐसी चीज मिली, जिसने उसके होश उड़ा दिए. फ्रांसेस को तुरंत पुलिस को बुलाना पड़ा. वहीं दीवार पर मिली चीज का वीडियो जब उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया, तो वह वायरल हो गया.
मिरर यूके की रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांसिस ने टिकटॉक पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें बताया है कि उन्हें अपने घर की दीवार से हड्डियां (Bones) मिली है. साथ ही लिखा है, 'अब मैं पुलिस के आने का इंतजार कर रहा हूं. मैं नहीं जानता हूं कि यह किसकी हड्डी है.' कुछ ही देर में उनके वीडियो को 20 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया था. लोगों ने इस पोस्ट पर ताबड़तोड़ कमेंट भी किए. कई यूजर्स का मानना था कि ये हड्डियां इंसान की नहीं है. वहीं कुछ ने कहा कि हड्डियां चाहे इंसान की हों या जानवर की वे दीवार में कैसे पहुंची.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



