
Vinod Kambli Arrested: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली गिरफ्तार, नशे में गाड़ी में मारी टक्कर, बाद में मिली बेल
AajTak
मुंबई पुलिस ने रविवार को टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को गिरफ्तार कर लिया. मुंबई में बिल्डिंग के गेट में गाड़ी ठोक देने की वजह से पुलिस ने ये एक्शन लिया था.
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को मुंबई पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया. मुंबई के बांद्रा में विनोद कांबली ने नशे में ड्राइविंग करते हुए एक कार में टक्कर मार दी, जिसके बाद पुलिस ने ये एक्शन लिया. हालांकि, बाद में विनोद कांबली को बेल मिल गई. Former India cricketer Vinod Kambli arrested for ramming his car into gate of his residential society in Mumbai's Bandra, released on bail later: Police

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










