
Vinayaka Chaturthi June 2021: कब है ज्येष्ठ मास की विनायक चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर महीने में दो चतुर्थी तिथि आती हैं जिन्हें भगवान श्री गणेश की तिथि माना जाता है. प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी कहा जाता है. मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से मनचाहा वरदान प्राप्त किया जा सकता है.
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर महीने में दो चतुर्थी तिथि आती हैं जिन्हें भगवान श्री गणेश की तिथि माना जाता है. प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी कहा जाता है. मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से मनचाहा वरदान प्राप्त किया जा सकता है. हालांकि, सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण विनायक चतुर्थी भाद्रपद के महीने में आती है. धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश का जन्मदिन मनाया जाता है. विनायक चतुर्थी को वरद विनायक चतुर्थी भी कहते हैं. कहा जाता है इस दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से जीवन के सारे संकट दूर हो जाते हैं. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन व्रत करने से भगवान गणेश की असीम कृपा प्राप्त होती है और घर-परिवार में शुभता बनी रहती है. इस बार की विनायक चतुर्थी 14 जून 2021 यानी सोमवार को मनाई जाएगी. भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है, अर्थात जो बाधाओं को दूर करता है. इस दिन व्रत रखने से विघ्नहर्ता गणेश अपने भक्तों के जीवन से सभी बाधाओं को दूर करते हैं. विनायक चतुर्थी जून 2021: ज्येष्ठ, शुक्ल चतुर्थी तिथि प्रारंभ- 13 जून रात 09 बजकर 40 से समाप्त- 14 जून रात 10 बजकर 34 मिनट तक
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










