
पेट्रोल-डीजल भूल जाइए! Chery ला रही है 1500KM चलने वाली कार,अब चार्जिंग का टेंशन खत्म
ABP News
Chery की नई इलेक्ट्रिक कार 1500 किमी की जबरदस्त रेंज और Rhino solid-state बैटरी के साथ आ रही है. आइए जानें इसकी फास्ट चार्जिंग, फीचर्स और क्या इसे खास बनाता है.
चीन की बड़ी ऑटो कंपनी Chery ने एक ऐसी नई इलेक्ट्रिक बैटरी पेश की है जो आने वाले समय में इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया बदल सकती है. कंपनी का कहना है कि इस नई Rhino बैटरी के साथ कार एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 1500 किलोमीटर तक चल सकती है. यह खबर उन लोगों के काम की है जो बार-बार चार्जिंग की समस्या से परेशान रहते हैं.
दरअसल, इस बैटरी का ऐलान 18 मार्च 2026 को हुए “बैटरी नाइट” इवेंट में किया गया. अगर कंपनी का दावा सही साबित होता है, तो लंबी दूरी की जर्नी करना पहले से काफी आसान हो जाएगा. लोग बिना रुके लंबा सफर तय कर पाएंगे और चार्जिंग स्टेशन की टेंशन कम हो जाएगी.
Chery की यह नई बैटरी “ऑल सॉलिड स्टेट” टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है, जो पुरानी लिथियम बैटरियों से काफी बेहतर मानी जा रही है. यह बैटरी हल्की है लेकिन इसमें ज्यादा Energy स्टोर हो सकती है. कंपनी का कहना है कि यह बैटरी ज्यादा सुरक्षित भी है. इसमें आग लगने का खतरा कम है और यह जल्दी चार्ज हो जाती है. साथ ही इसकी लाइफ भी लंबी बताई जा रही है.
बता दें कि Chery अगले साल अपनी Exeed ES8 कार में इस बैटरी की टेस्टिंग शुरू करेगी. अगर टेस्ट सफल रहा, तो भविष्य में यह टेक्नोलॉजी आम लोगों तक पहुंच सकती है.













