
Alvida Jumma Mubarak 2026: अलविदा जुमा पर आज रमजान का आखिरी दिन, सभी को भेजें जुमातुल विदा मुबारकबाद
ABP News
Alvida Jumma Mubarak 2026: रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार को ‘अलविदा जुमा’ के रूप में मनाया जाता है. इस बार वर्षों बाद ऐसा संयोग आया है कि, अलविदा जुमा पर रमजान का अंतिम दिन भी है.
Alvida Jumma Mubarak 2026: रमजान के पवित्र महीने के आखिरी शुक्रवार को अलविदा जुमा या जुमात-उल-विदा के रूप में मनाया जाता है. इस दिन मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ रहती है. रोजा रखकर रोजेदार अल्लाह की इबादत करते हैं.
अलविदा जुमा पर वर्षों बाद खास इत्तेफाक
अलविदा जुमा पर आखिरी रमजान- इस बार अलविदा जुमा बेहद खास संयोग में पड़ा है. अलविदा जुमा पर रमजान का आखिरी दिन भी रहने वाला है. बता दें कि भारत में 21 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर की तिथि निर्धारित की गई है. ऐसे में रमजान का आखिरी दिन और अलविदा जुमा एक ही रहने वाला है.
दो अलविदा जुमा का संयोग- इस साल कुछ ऐसा संयोग बना जिससे मुसलमानों ने एक नहीं बल्कि दो बार अलविदा जुमा की नमाज अदा की. दरअसल तिथि निर्धारित न होने के कारण शुक्रवार, 13 मार्च को भी अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी गई थी, अब एक बार फिर से आज अलविदा जुमा की नमाज होगी. इसे अल्लाह का दिया तोहफा माना जा रहा है.

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि पर 3 अद्भुत योग, घटस्थापना किस मुहूर्त में करना सही होगा जानें
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 19-27 मार्च तक रहेगी. माता रानी के आगमन वाले दिन बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं. ऐसे में देवी की पूजा किस मुहूर्त में करना सही होगा, राहुकाल कब तक है जान लें.












