
SECL में निकली भर्ती, युवा कैंडिडेट्स ऐसे कर सकते हैं अप्लाई, ये है लास्ट डेट
ABP News
SECL ने अप्रेंटिसशिप के बंपर पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें युवा बिना किसी फीस के 31 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैंडिडेट्स कैसे आवेदन कर सकते हैं.
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने अप्रेंटिसशिप के कई पदों पर भर्ती का एलान किया है. खास बात यह है कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए किसी भी तरह की फीस नहीं रखी गई है, जिससे ज्यादा से ज्यादा युवा इसमें हिस्सा ले सकते हैं.
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं. इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल nats.education.gov.in पर जाना होगा.
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है. इसमें कई तरह की योग्यता रखने वाले युवा शामिल हो सकते हैं. अगर आपने 4 साल की इंजीनियरिंग डिग्री की है, या 10वीं के बाद 3 साल का डिप्लोमा किया है, या फिर 12वीं के बाद 2 साल का डिप्लोमा किया है, तो आप इस भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे. इसके साथ ही उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए. उम्र की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी.यह भी पढ़ें - असल जिंदगी में कितने पढ़े-लिखे हैं धुरंधर-2 के बड़े साहब, जानें उनके पास कितनी डिग्रियां?













