
Constipation Relief Tips: क्या सुबह-सुबह पानी पीने से सच में बन जाता है प्रेशर, कितनी सच है यह बात?
ABP News
Morning Water And Digestion: सुबह उठते ही पानी पीने की आदत को लेकर अक्सर कहा जाता है. चलिए आपको बताते हैं कि क्या सच में इससे प्रेशर बनता है या फिर यह पूरा तरह मिथक है.
Drinking Water In The Morning Benefits: सुबह उठते ही पानी पीने की आदत को लेकर अक्सर कहा जाता है कि इससे पेट साफ होने में मदद मिलती है और प्रेशर बनता है. लेकिन क्या यह सच है? दरअसल, यह बात पूरी तरह मिथ नहीं है. इसका सीधा संबंध डाइजेशन सिस्टम और शरीर में पानी की भूमिका से जुड़ा हुआ है. कब्ज एक आम समस्या है, जो तब होती है जब मल सख्त हो जाता है और उसे बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है. ज्यादातर लोगों को जीवन में कभी न कभी इसका सामना करना पड़ता है. कई बार इसकी वजह शरीर में पानी की कमी और फाइबर की कमी होती है. ऐसे में सुबह पानी पीना इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है.
पानी पीने से क्या प्रेशर बनता है?
Apecwater की रिपोर्ट के अनुसार, असल में जब आप सुबह खाली पेट पानी पीते हैं, तो यह आपकी आंतों को एक्टिव करता है. इसे मेडिकल भाषा में 'गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स" कहा जाता है, जिसमें खाना या पानी पेट में जाते ही बड़ी आंत की गतिविधि तेज हो जाती है. यही वजह है कि कई लोगों को सुबह पानी पीने के बाद टॉयलेट का प्रेशर महसूस होता है. पाचन प्रक्रिया को समझें तो जब खाना छोटी आंत से बड़ी आंत में पहुंचता है, तब तक उसमें से पोषक तत्व निकल चुके होते हैं. बड़ी आंत का काम उस बचे हुए पदार्थ से पानी सोखकर उसे ठोस मल में बदलना होता है. अगर शरीर में पानी की कमी होती है, तो आंत ज्यादा पानी सोख लेती है, जिससे मल सख्त और सूखा हो जाता है और कब्ज की समस्या बढ़ जाती है.
इसे भी पढ़ें- Gut Bacteria And Cancer: सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा













