
लिविंग रूम में करें ये 5 सिंपल से बदलाव, सोसाइटी वाले समझने लगेंगे आपको स्टाइलिस
ABP News
सही कलर, मिरर, प्लांट्स और स्मार्ट फर्नीचर से लिविंग रूम को आसानी से स्टाइलिश बनाया जा सकता है, आइए जानते है कैसे.
लिविंग रूम आपके घर में सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली जगह है. यह जितना कंफर्टेबल और स्टाइलिश दिखेगा, उतना ही घर सुंदर और खूबसूरत लगेगा. आखिर कौन नहीं चाहता कि अपना घर पूरी सोसाइटी में सबसे क्लासिक दिखे, चाहे वह अपने बच्चों के साथ खेलने के लिए हो या हर दूसरे हफ्ते अपने दोस्तों के साथ एक कप कॉफी पीने के लिए.
दरअसल, लिविंग रूम हमारी कई जरूरतों को पूरा करता है. इन सभी जरूरतों को पूरा करते हुए, अक्सर लिविंग रूम बोरिंग लगने लगता है. डेकोरेशन को लेकर हर साल कुछ ना कुछ नए ट्रेंड आते रहते हैं. ऐसे में घर की डेकोरेशन में अगर कुछ खास बातों का ख्याल रखा जाए तो आप छोटे से छोटे कमरे को भी स्टाइलिश और खूबसूरत बना सकते हैं.
यह कोई नई बात तो नहीं है कि सही कलर सिलेक्शन की मदद से आप घर को क्लासी और ट्रेंडी लुक दे सकते हैं. रंग किसी भी जगह के माहौल को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कुछ क्लासिक जैसे ऑफ पेस्टल, सफेद या बेज का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा कॉमन कलर्स को छोड़कर ऑलिव ग्रीन, डार्क ब्राउन, नेवी ब्लू या तो मेरून जैसे ट्रेंडी कलर के भी पेंट करवा सकते हैं.
यह भी पढ़ेंः How To Get Rid Of Spider Webs: घर की सफाई के साथ कर लें ये काम, कभी नहीं लगेंगे मकड़ी के जाले

Alvida Jumma Mubarak 2026: अलविदा जुमा पर आज रमजान का आखिरी दिन, सभी को भेजें जुमातुल विदा मुबारकबाद
Alvida Jumma Mubarak 2026: रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार को ‘अलविदा जुमा’ के रूप में मनाया जाता है. इस बार वर्षों बाद ऐसा संयोग आया है कि, अलविदा जुमा पर रमजान का अंतिम दिन भी है.












