
Vinayak Chaturthi 2024: आज विनायक चतुर्थी पर बनने जा रहे हैं ये दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Vinayak Chaturthi 2024: हिंदू धर्म में भगवान गणेश की पूजा किसी भी पूजा में सबसे पहले किए जाने का विधान बताया गया है. ऐसे में भगवान गणेश की खास पूजा के लिए विनायक चतुर्थी का व्रत समर्पित किया गया है. इस दिन गणेश जी का जन्मदिन मनाया जाता है. शुक्ल पक्ष के दौरान अमावस्या के बाद पड़ने वाली चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं.
Vinayak Chaturthi 2024: 11 मई यानी आज विनायक चतुर्थी का व्रत है. आज के दिन गणपति बप्पा की विधि पूर्वक पूजा करने का विधान है. गणपति की कृपा से सारे दुख दूर होते हैं. विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश की उपासना करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है. वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की विनायक चतुर्थी इस बार कुछ विशेष संयोगों के साथ आई है. इस शुभ घड़ी में गणपति की पूजा करने का फल चार गुना ज्यादा हो सकता है. ज्योतिषियों का कहना है कि आज विनायक चतुर्थी पर कुछ खास योग बन रहे हैं. इसकी वजह से आज के दिन का महत्व और बढ़ गया है.
विनायक चतुर्थी शुभ मुहूर्त (Vinayak Chaturthi 2024 Shubh Muhurat)
विनायक चतुर्थी की तिथि 11 मई यानी आज रात 2 बजकर 50 मिनट से शुरू हो चुकी है और समापन 12 मई यानी कल रात 2 बजकर 3 मिनट पर होगा. विनायक चतुर्थी का पूजन मुहूर्त आज सुबह 10 बजकर 57 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 39 मिनट तक रहेगा.
विनायक चतुर्थी शुभ संयोग (Vinayak Chaturthi Shubh Sanyog)
विनायक चतुर्थी के दिन रवि योग, सुकर्मा योग और मृगशिरा नक्षत्र का संयोग बनने जा रहा है. आज रवि योग सुबह 5 बजकर 33 मिनट से लेकर 7 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. वहीं, सुकर्मा योग सुबह 10 बजकर 3 मिनट तक रहेगा और मृगशिरा नक्षत्र सुबह 10 बजकर 15 मिनट तक है. इसी बीच पूजा की जा सकती है.
भगवान गणेश की पूजन विधि

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










