
Vijaya Ekadashi 2026: श्रीराम ने क्यों रखा था विजया एकादशी व्रत, फरवरी में ये कब है, कथा, पूजा विधि जानें
ABP News
Vijaya Ekadashi 2026: विजया एकादशी 13 फरवरी 2026 को है. ये व्रत विजय दिलाने के लिए कारगर माना जाता है. श्रीराम ने भी विजया एकादशी व्रत किया था. विजया एकादशी की कथा और इसकी पूजा की सही विधि जान लें.
Vijaya Ekadashi 2026: विजया एकादशी का व्रत विजय पाने के लिए बहुत लाभदायी माना जाता है. इस साल विजया एकादशी 13 फरवरी 2026 को है. विजया एकादशी के दिन कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं और इन संयोगों में भगवान विष्णु का पूजन किया जाए तो शुभ फल की प्राप्ति होती है. इस दिन सिद्ध योग बन रहा है. विजया एकादशी का व्रत श्रीराम ने भी किया था. इस व्रत में कथा का पाठ करना आवश्यक होता है मान्यता है इसे श्रीहरि पूजन जल्द स्वीकार करते हैं.
श्रीराम ने क्यों रखा था विजया एकादशी व्रत
यह एकादशी जीत, सफलता और आत्मबल का प्रतीक मानी जाती है. यह व्रत आत्मशुद्धि का मार्ग भी प्रशस्त करता है और पूर्व जन्मों के पापों से मुक्ति दिलाने वाला माना गया है. धार्मिक शास्त्रों में उल्लेख मिलता है कि भगवान राम ने भी लंका विजय से पहले इस पावन एकादशी का व्रत किया था, जिसके बाद उन्हें विजय प्राप्त हुई. यही कारण है कि
विजया एकादशी पूजा मुहूर्त













