
Video Call पर कपड़े उतारते लोग! फिर करते हैं ब्लैकमेल, स्कैम का नया तरीका सेक्सटॉर्शन
AajTak
WhatsApp Scam: वॉट्सऐप पर स्कैम नया नहीं है, लेकिन इस पर स्कैम के नए-नए तरीके जरूर आते रहते हैं. ऐसा ही एक तरीका है सेक्सटॉर्शन जो इस दिनों चर्चा में है. इस स्कैम में यूजर्स को वीडिया कॉल आती है और उस पर दूसरी तरफ बैठा शख्स अपने कपड़े उतारने लगता है. जब तक आप कुछ समझ पाते हैं तब तक स्कैमर्स का काम हो जाता है.
सामान्य फोन्स कॉल्स पर हम बहुत बार स्पैम कॉल्स को इग्नोर कर देते हैं. मगर वॉट्सऐप पर आई कॉल शायद ही कोई मिस करता होगा. क्या हो आप किसी वॉट्सऐप कॉल को बहुत जरूरी समझकर उठाते हैं और आपके साथ स्कैम हो जाए. स्कैम भी ऐसा जिसकी शायद आपने कल्पना भी ना की हो.
पिछले कुछ दिनों में सेक्सटॉर्शन के कई मामले सामने आए हैं. दरअसल, इस स्कैम में कुछ ही सेकेंड्स में ऐसा कुछ होता है कि यूजर के होश उड़ जाएं. मसलन यूजर्स को एक वीडियो कॉल आती है और फिर स्कैम की पूरी कहानी शुरू हो जाती है.
एक शख्स ने हमसे अपनी कहानी साझा करते हुए बताया कि वो शाम को अपने घर पर कुछ मेहमानों के साथ बैठे हुए थे. इस बीच उन्हें वॉट्सऐप पर एक कॉल आती है. शुरुआत में उन्होंने उस कॉल को इग्नोर किया, लेकिन दो से तीन बार लगातार फोन आने पर उन्हें ये कॉल जरूरी लगी.
जैसे ही उन्होंने वॉट्सऐप कॉल रिसीव की, तो ये एक वीडियो कॉल थी, जिसमें दूसरे तरफ एक महिला थी. महिला कॉल शुरू होते ही अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए. यूजर ने जब तक कॉल को डिस्कनेक्ट किया, स्कैमर्स का काम हो चुका था.
अगले ही पल एक दूसरे नंबर से यूजर को कॉल आती है और स्कैमर उससे पैसे की डिमांड करता है. पैसे देने के बाद भी ब्लैकमेलिंग का ये सिलसिला खत्म नहीं होता है. स्कैमर्स वीडियो कॉल पर यूजर की फुटेज का इस्तेमाल करके ऐसा वीडियो बना लेते हैं कि जैसे इस पूरी घटना में पीड़ित शख्स शामिल रहा हो. इस तरह के स्कैम को सेक्सटॉर्शन कहा गया है.
ऐसे मामलों में बहुत कम लोग पुलिस के पास जाते हैं. ज्यादातर लोगों को लगता है कि ये उनकी लगती है तो वे पैसे देकर किसी भी तरह से इस मुसीबत से निकलना चाहते हैं. वहीं बहुत से लोग नंबर ब्लॉक कर देते हैं. तो कुछ अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स तक को डिलीट कर देते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










