
Video: हेलिकॉप्टर के टेल में फंसा शख्स का पैराशूट, लटक गया हवा में और फिर...
AajTak
इस वीडियो को मैक्सिम स्टेफनोविच नाम के एक स्थानीय निवासी ने अपने कैमरे में कैद किया और इसकी सूचना तुरंत पुलिस और सेना को दी. बाद में उन्होंने इस क्लिप को सोशल मीडिया पर साझा किया.
सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा वायरल होता है जिसे देखकर लोग दांतों तलें उंगलियां दबा लेते हैं. ऐसा ही एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा जिसमें एक शख्स का पैराशूट एक हेलिकॉप्टर के टेल रोटर ( लैंडिंग स्टैंड) से उलझ जाता है और वो शख्स उसी से लटकता रहता है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 18 मार्च को रूस के जाबेकाल्स्की क्राय इलाके के कश्तक गांव में हुई थी. घटना का वीडियो देखकर लोग हैरान हो रहे हैं और अब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, हालांकि हेलिकॉप्टर धीरे-धीरे उस लटकते आदमी की हालत को देखते हुए नीचे जमीन पर लैंड करने लगता है. इस दौरान हेलिकॉप्टर के टेल से लटका शख्स हवा में झूलता हुआ नजर आता है. इस वीडियो को मैक्सिम स्टेफनोविच नाम के एक स्थानीय निवासी ने अपने कैमरे में कैद किया और इसकी सूचना तुरंत पुलिस और सेना को दी. बाद में उन्होंने इस क्लिप को सोशल मीडिया पर साझा किया.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










