
VIDEO: सिर पर फ्राई पैन मार- मारकर दौड़ाया और..., घर में घुसे चोर को शख्स ने सिखाया सबक
AajTak
शिकागो के विलियम नाम के एक शख्स को दफ्तर से लौटते हुए फोन पर अलर्ट आया कि उसके घर में कोई घुस गया है. इसके बाद घर पहुंचकर उसने जो किया वह सीसीटीवी में कैद हो गया और तेजी से वायरल हो गया.
कभी किसी लुटेरे से सामना हो जाए तो अचानक से हमारा दिमाग काम नहीं करता और उसे पकड़ पाना मुश्किल हो जाता है. लेकिन कुछ लोग मौके पर ऐसा दिमाग चलाते हैं कि लुटेरे को लेने के देने पड़ जाएं. हाल में एक शख्स ने कुछ ऐसा ही किया और उसका वीडियो वायरल हो गया.
मामला शिकागो का है जहां विलियम नाम के एक शख्स को दफ्तर से लौटते हुए फोन पर अलर्ट आया कि उसके घर में कोई घुस गया है. उसने घर में घुसते ही फ्राइंग पेन उठाया और घुस्पैठिए को दौड़ा दिया. घुस्पैठिया गार्डन में दाएं बाएं दौड़ने लगा. आखिर में वह गेट से निकलकर भागने लगा तो घर के मालिक ने उसके सिर पर दो तीन बार फ्राइंग पैन दे मारा. इतने में सड़क पर पुलिस दिखाई पड़ती है जो लुटेरे को दबोच लेती है.
शख्स की तेजी और समझदारी का ये वीडियो उसके घर के सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया और तेजी से वायरल हो गया. लोग इसपर ढेरों शानदार कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- ये चोर भाग सकता था लेकिन शुक्र है कि घर के बाहर ही पुलिस ने इसे धर दबोचा. एक अन्य ने कहा- अगर घुसपैठिए के पास कोई हथियार होता तो सारी समझदारी धरी की धरी रह जाती.
शिकागो पुलिस ने पुष्टि की है कि उन्होंने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. हालांकि, इस समय यह स्पष्ट नहीं है कि आधिकारिक तौर पर उसपर कोई आपराधिक आरोप लगाया गया है या नहीं। बता दें कि पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें किसी ने सूझबूझ दिखाते हुए बड़ी लूट या दुर्घटना को रोका हो.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











