
VIDEO: शख्स का हैरतअंगेज दावा, टाइम मशीन में बैठकर 2047 से 2022 में आया, पेश किया सबूत
AajTak
एक शख्स भविष्य से अभी के वक्त में आया है. यहां वो अपने ही युवा रूप से मिलने आया है. उसने 2047 में अपने साथ हुए धोखे के बारे में बताया है. उसका कहना है कि उसने टाइम मशीन बनाई है, उसी से वो अतीत में आ सका है.
एक शख्स ने हैरतअंगेज दावा किया है, जिसे सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएं. उसका कहना है कि वो टाइम मशीन में बैठकर साल 2047 से 2022 में आया है. जिसके बाद से वो यहां एक आविष्कार पर काम कर रहा है. उसने बताया कि 2047 में उसे धोखा मिला और नौकरी से निकाल दिया गया. इसी वजह से वो सारी जानकारी देने के लिए अपने युवा रूप से मिलने के लिए 2022 में आया है. सबूत के तौर पर इस शख्स ने अपने युवा रूप के साथ एक वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया है.
मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियों में दोनों का चेहरा ब्लर दिख रहा है. इसमें मैचिंग टैटू भी नजर आ रहे हैं. इस शख्स का नाम माइक विलियम्स है. उनका कहना है कि वह साल 2047 से आए हैं. वह भविष्य में इनोवेटिव टेक्नोलॉजी जैसे वर्चुअल रियालिटी बनाने वाली कंपनी के लिए काम करते थे. जो 2025 से मशहूर होगी.
टाइम मशीन जैसे आविष्कार के लिए उन्होंने कंपनी से खुद को शेयर होल्डर बनाने को कहा था. लेकिन फिर अचानक नौकरी से ही निकाल दिया गया था. इस गुस्से में उन्होंने 2030 तक की अपनी सभी टेक्नोलॉजी और खेल से जुड़ी जानकारी जुटाई, टाइम मशीन को एक्टिवेट किया और अपने युवा रूप से मिलने के लिए 2022 में वापस आ गए.
सबूत के लिए शेयर किया वीडियो
उन्होंने Apex TV यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. यहां युवा माइक यानी वर्तमान समय के माइक ने बताया कि जब वह यूनिवर्सिटी से वापस लौटे तो उन्हें कमरे में एक बूढ़ा शख्स उनका इंतजार करता मिला. जब उसने मैचिंग टैटू दिखाया तो वह सक्ते में रह गए. ये बचपन में कलाई पर बनवाया गया था. फिर वीडियो में बूढ़ा माइक जो 2047 से आया है, वो बोलता है, 'हर एक शब्द जो आप सुन रह हैं, वो सच है और ये हमारी जिंदगियों का हिस्सा है. हमारा नाम माइक विलियम्स है, हां आपने सही सुना... हमारा नाम.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










