
VIDEO: राजस्थान की गुड़िया ने जीता अमेरिकी महिला का दिल, बोली- इतनी दिक्कतें फिर भी...
AajTak
Viral Inspirational Story: चार बच्चों की मां गुड़िया राजस्थान के पुष्कर में पर्यटकों को मेहंदी लगाने का काम करती हैं. अमेरिका से आई एक महिला यात्री की हाल ही में गुड़िया से मुलाकात हुई, जिसने इंस्टाग्राम पर उनको लेकर एक प्रेरक पोस्ट शेयर की. यूजर्स इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं.
सिर पर जिम्मेदारियों का बोझ, पैसों की तंगी, जीवन में तमाम दिक्कतें, फिर भी चेहरे पर मुस्कान... ये कहानी है जीवन यापन के लिए कड़ी मेहनत कर रही गुड़िया नाम की एक महिला की. चार बच्चों की मां गुड़िया राजस्थान के पुष्कर में पर्यटकों को मेहंदी लगाने का काम करती हैं. अमेरिका से आई एक महिला यात्री की हाल ही में गुड़िया से मुलाकात हुई, जिसने इंस्टाग्राम पर उनको लेकर एक प्रेरक पोस्ट शेयर की. यूजर्स इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं.
बता दें कि गुड़िया संग अपना वीडियो शेयर करने वाली महिला का नाम इंगा रोज़का (Inga Rozka) है. अध्यात्म और ट्रैवल में रुचि रखने वाली रोज़का बीते महीने पुष्कर घूमने पहुंची थीं. उन्होंने बताया कि इस दौरान उनकी मुलाकात मेहंदी डिजाइन करने वाली गुड़िया नामक महिला से हुई.
वीडियो में रोज़का अपने हाथों में गुड़िया से मेहंदी लगवाती हुई दिखाई दे रही हैं. वहीं, गुड़िया का बच्चा रोज़का की सहेली की गोद में चैन से सोता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो के कैप्शन में रोज़का लिखती हैं- हम रोज अजनबियों के पास से गुजरते हैं, लेकिन क्या हम किसी और की आंखों में देखने की हिम्मत रखते हैं, क्या हमारे पास उनकी कहानी सुनने के लिए दिल है?
रोज़का बताती हैं कि गुड़िया मुस्कुरा कर हमारे पास आई और हमें 'बहन' कहा. मैंने उससे मेहंदी लगवाने का फैसला किया. क्योंकि मुझे लगा कि मेहंदी के पीछे उसके पास एक कहानी भी है. बकौल रोज़का- गुड़िया मेरी उम्र की है. उसके 4 बच्चे हैं. सबसे छोटी बेटी का नाम ज्योति है, जो 6 महीने की है. उसके माता-पिता का निधन हो गया है. पति शराब पीता है और उसकी ज्यादा मदद नहीं करता है. लेकिन वह उसे छोड़ नहीं सकती. शिकायत भी नहीं करती. गुड़िया अपनी कहानी को वैसे ही बताती है जैसे वह है.
रोज़का कहती हैं कि मेरे दिल में गुड़िया के लिए बहुत सम्मान है. वो भीख नहीं मांगती. अपने बच्चों के लिए काम करती है. हर रोज सुबह जल्दी उठना और काम के लिए गांव से शहर आना, उसकी दिनचर्या है. गुड़िया की कहानी प्रेरणा देने वाली है.
यूजर्स ने की महिला की तारीफ

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










