
Video: मगरमच्छ को छिपकली समझकर पाल रहा था एक शख्स, फिर एक दिन जो हुआ...
AajTak
सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ ना कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जो लोगों को चौंका देता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स दावा कर रहा है कि उसने एक छिपकली जैसे दिखने वाले जीव को पाला, जो धीरे-धीरे मगरमच्छ में बदल गया.
सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ ना कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जो लोगों को चौंका देता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स दावा कर रहा है कि उसने एक छिपकली जैसे दिखने वाले जीव को पाला, जो धीरे-धीरे मगरमच्छ में बदल गया. फिर एक दिन जो उसके साथ हुआ, उसे जानकर आप दंग रह जाएंगे.
वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स अपने घर में पानी में मिले एक जीव को लाता है, जिसे वह छिपकली समझता है. थोड़े समय बाद उसे यह महसूस होता है कि इसे हर दो घंटे में खाना देना पड़ता है. जैसे-जैसे वक्त बीतता है, उसे इस जीव के शरीर में बदलाव दिखने लगते हैं, जैसे इसकी पूंछ पर कांटे आना और त्वचा का सख्त होना
शख्स को धीरे-धीरे यकीन होता है कि यह कोई साधारण छिपकली नहीं, बल्कि एक मगरमच्छ है, जो अपने असली आकार में आ रहा है.
देखें वीडियो
जब समझ आया कि यह खतरनाक मगरमच्छ है, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. वह और उसका परिवार इस मगरमच्छ के साथ प्यार कर चुके थे और उसे अपने परिवार का हिस्सा मान लिया था. अब यह मगरमच्छ उनके साथ रहता है, उनके बिस्तरों पर सोता है, और वे उसे खाना भी देते हैं.
सोशल मीडिया पर क्या आया रिएक्शन

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










