
Video: भालू के हमले में वन्यजीव अधिकारी बाल-बाल बचे, ऐसे बचाई जान
AajTak
कश्मीर के कुपवाड़ा में वन्यजीव विभाग के अधिकारी पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गए. यह हमला कैमरे में कैद हो गया. हंदवाड़ा में भी एक भालू ने कई गांवों में दहशत फैलायी, जिसे बाद में वन्यजीव विभाग ने पकड़ लिया. विभाग ने ग्रामीणों को सुबह और शाम सतर्क रहने की सलाह दी है.
कश्मीर में सर्दियों के दौरान जंगली जानवरों के भोजन की तलाश में बस्तियों में घुसने से मानव-पशु संघर्ष बढ़ने लगा है. उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आज (शुक्रवार) को एक वन्यजीव विभाग के अधिकारी पर भालू ने हमला कर दिया. इसके वे दौड़कर भागे. यह दिल दहला देने वाला पल कैमरे में कैद हो गया, जिसमें वन्यजीव अधिकारी भागते हुए दिखे. हालांकि, अधिकारी को मामूली चोटें आईं और वे बाल-बाल बच गए.
वहीं, हंदवाड़ा में भी एक भालू ने कई गांवों में आतंक मचा रखा था. भालू के गांवों में घुसने से स्थानीय लोग डर के साए में जी रहे थे. वन्यजीव विभाग की टीम ने कई प्रयासों के बाद शाम के समय उसे पकड़ लिया. इस घटना के बाद वन्यजीव विभाग ने जंगलों के पास रहने वाले लोगों को चेतावनी दी है कि वे विशेष रूप से सुबह और शाम के समय सतर्क रहें.
ये भी पढ़ें- लखीमपुर: बंदरों से फसल बचाने के लिए किसान बने 'भालू', खेतों में दौड़-दौड़ कर भगा रहे जानवर, VIDEO
देखें वीडियो...
वन्यजीव विभाग ने आगे कहा, क्योंकि सर्दियों में जानवरों को भोजन की तलाश होती है और वे बस्तियों की ओर रुख कर सकते हैं. सर्दियों के मौसम में जब भोजन की कमी होती है, तो भालू, तेंदुए जैसे जंगली जानवर मानव बस्तियों के पास आकर खतरा पैदा कर सकते हैं. वन्यजीव विभाग ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में स्थानीय लोगों को सतर्क रहकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें- Video: भालू ने पहले कार को किया चेक, फिर दरवाजा खोलकर आराम से अंदर बैठ गया

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










