
Video: बालों से भरा है 17 साल के लड़के का चेहरा, बचपन में बाल हनुमान मानकर पूजते थे लोग
AajTak
रतलाम में रहने वाले 17 साल के ललित पाटीदार के पूरे चेहरे पर बचपन से ही लंबे-लंबे बाल हैं. बचपन में उन्हें बाल हनुमान का रूप मानकर गांव वाले पूजा भी करते थे. परिजनों ने कई डॉक्टरों को दिखाया लेकिन ललित का इलाज नहीं हो पाया.
मध्य प्रदेश के रतलाम में रहने वाले 17 साल के ललित पाटीदार के चेहरे को अगर आप पहली बार देखेंगे तो डर ही जाएंगे. डर की वजह होगी उनके पूरे चेहरे पर लंबे-लंबे बालों का होना. ये बाल उनके चेहरे पर जन्म से ही हैं. परिजनों ने कई चिकित्सकों को दिखाया लेकिन कहीं भी इसका इलाज नहीं हो पाया. डॉक्टरों ने इसे एक दुर्लभ और लाइलाज बीमारी बताया.
जानकारी के मुताबिक, ललित रतलाम जिले के नांदलेट गाव का रहने वाला है. उनके पिता बकटलाल पाटीदार एक किसान हैं. ललित 4 बहनों के एकलौते भाई हैं. वह गांव के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र हैं. बताया जाता है कि बचपन में ललित को बाल हनुमान का रूप मानकर गांव वाले उनकी पूजा भी करते थे.
चेहरे पर बाल होने की वजह से ललित को खाना खाने में काफी परेशानी होती है. क्योंकि खाना खाते समय बाल उनके मुंह में आ जाते हैं. डॉक्टरों द्वारा उसकी बीमारी का फिलहाल कोई इलाज नहीं बताया गया है. बड़ोदा के एक डॉक्टर द्वारा 21 साल का होने के बाद प्लास्टिक सर्जरी करने की बात कही गई है. इसलिए अब ललित अपने 21 साल का होने का इंतजार कर रहे हैं.
'आजतक' से बातचीत में ललित ने बताया कि वह एक Youtuber बनना चाहते हैं. इसके लिए वह प्रयास भी कर रहे हैं. उधर ललित के परिजनों का कहना है कि बचपन से ही ललित के चेहरे पर लंबे-लंबे बाल थे. हमने कई डॉक्टरों को दिखाया लेकिन सभी ने कहा कि यह एक लाइलाज बीमारी है. अब तो हमने सब कुछ ऊपर वाले पर छोड़ दिया है. एक डॉक्टर ने प्लास्टिक सर्जरी की बात की है. जब ललित 21 साल का हो जाएगा तो हम ट्रीटमेंट करवाएंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










